Mandali Movie Teaser : रामलीला में होने वाले अश्लील डांस का मुद्दा उठाती है फिल्म मंडली, टीजर हुआ रिलीज

Mandali Teaser Video : आंचल मुंजाल अभिषेक के साथ चुलबुली, प्यारी और सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाती नजर आ रही हैं.

Updated: October 9, 2023, 7:21 PM IST

Mandali Movie Teaser – ‘रामायण’ (Ramayana) पर आधारित साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) दर्शकों ने सिरे से नकार दिया. हालांकि ‘रामायण’ के पात्रों के इर्द-गिर्द बनी फिल्म ‘मंडली’ से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं. रजनीश दुग्गल, बृजेंद्र काला और अभिषेक दुहान अभिनीत अपकमिंग फीचर फिल्म ‘मंडली’ (Mandali) का टीजर इसके निर्माताओं द्वारा जारी किया गया, जिसमें रामलीला की एक झलक, रोजमर्रा के मनोबल और हर वर्ष छोटे शहरों में होने वाली रामलीला के दौरान आयोजकों द्वारा अपने वित्तीय लाभ के लिए कराए जाने वाले बार-बालाओं के अश्लील नृत्य जैसे गंभीर मुद्दे दिखाए गए है. यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी.

अभिनेता-निर्देशक राकेश चतुवेर्दी ओम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मंडली’ (Mandali Teaser Video), रेल्टिक पिक्चर्स के प्रशांत कुमार गुप्ता, गीतिका गुप्ता और नीतू सबरवाल द्वारा निर्मित हैं. इससे पूर्व, प्रशांत ‘होली काऊ’ और इंडो-नेपाली फिल्म ‘प्रेमगीत 3’ जैसी फिल्मों से भी बतौर प्रोड्यूसर जुड़े रहे हैं . इस फिल्म में विनीत कुमार, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, अश्वथ भट्ट, सहर्ष शुक्ला और नीरज सूद जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

टीजर की शुरुआत अभिनेता अभिषेक दुहान से होती है जो पुरषोत्तम चौबे उर्फ ​​पुरु का किरदार निभा रहे हैं, एक कलाकार जो रामलीला में भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभाता है और इसे अपने जीवन से बड़ा मानता है; अपनी पवित्रता को खराब करने वाली बुराइयों से लड़ते हुए बुरी तरह टूट जाता है. लेकिन अपनी ताकत से वह अपने सपने और जुनून को जीवित रखने के लिए ‘राख से फीनिक्स की तरह’ फिर से उठ खड़ा होता है. आंचल मुंजाल अभिषेक के साथ चुलबुली, प्यारी और सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. जबकि, रजनीश दुग्गल एक चालाक राजनेता की भूमिका निभा रहे हैं. मुख्तसर तौर पर, मंडली शक्ति बनाम विश्वास के बारे में है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.