VIDEO: हर कोई देखता रह गया जब मंदिरा बेदी ने रैंप पर लगाए पुश अप्स

मंदिरा बेदी 46 साल की हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में वे अच्छे-अच्छे फिट लोगों को मात देती है.

Published date india.com Published: May 16, 2018 11:04 AM IST
VIDEO: हर कोई देखता रह गया जब मंदिरा बेदी ने रैंप पर लगाए पुश अप्स

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा अपने फिटनेस रुटीन से बटोर चुकी हैं. वह अक्सर सोशल इवेंट्स, स्पोर्ट्स इवेंट्स और मैराथन में शिरकत करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें फीमेल मिलिंद सोमन भी कह जाता है. वे बेशक 46 साल की हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में वे अच्छे-अच्छे फिट लोगों को मात देती है. हाल ही में मंदिरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

#Sun #Sea #SaltByMandira

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi) on

इस वीडियो में मंदिरा बेदी रैंप पर वॉकर करती दिख रही हैं. रैंप पर चलने के दौरान मंदिरा वापिस मुड़कर आती हैं और अचानक पुश अप्स करने लगती हैं. उन्हें ऐसा करता देख वहां मौजूद दर्शक शोर मचाने लगते हैं और तालियां बजाते हैं. मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और इसके साथ कैप्शन लिखा हैः “खेलों से मुझे प्यार है और मेरे जिंदगी में फिटनेस सबसे जरूरी है.”

बता दें कि मंदिरा बेदी टीवी शो ‘शांति (1994)’ से लोकप्रिय हुई थीं और इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था. इसके बाद उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में अभिनय किया था. मंदिरा बेदी ने 1999 में राज कौशल से शादी कर ली थी. मंदिरा के एक बेटा भी है और वे फिल्मों और टीवी दोनों ही जगह एक्टिव हैं. लेकिन अब वे फिटनेस की वजह से खास पहचान रखती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.