'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत के अलावा हैरतअंगेज एक्शन करती दिखेंगी ये एक्ट्रेस

इस एक्ट्रेस ने कहा, "कंगना रनौत बहुत ही मेहनती हैं और खुद को लेकर स्पष्ट हैं.''

Published date india.com Updated: January 13, 2019 10:03 AM IST
'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत के अलावा हैरतअंगेज एक्शन करती दिखेंगी ये एक्ट्रेस

एक्ट्रेस उन्नति दावरा का कहना है कि ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ (Manikarnika: The queen of Jhansi) में योद्धा का किरदार निभाने का फैसला उन्होंने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री और निर्देशक कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की वजह से किया. उन्नति ने एक बयान में कहा, “ईमानदारी से कहूं, तो कंगना उन कारणों में से एक हैं, जिसके लिए मैंने फिल्म साइन की. मैं बतौर अभिनेत्री उन्हें काफी पसंद करती हूं और हर फिल्म में वह जिस तरह से सभी किरदारों को प्रस्तुत करती हैं वह सराहनीय है. मैं उनके साथ शेयर करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, “कंगना बहुत ही मेहनती हैं और वह क्या चाहती है और क्या नहीं उसको लेकर बहुत स्पष्ट हैं..वह कमाल की हैं. अपने किरदार के प्रति उनकी ऊर्जा और उत्साह को देखते हुए मैं एक अभिनेत्री के तौर पर बड़ी हुई हूं.” अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्नति ने कहा, “मैं खूंखार योद्धा मुंडार का किरदार निभा रही हूं, जो ज्यादा बात नहीं करती लेकिन एक दमदार उपस्थिति दर्ज कराती है. वह लक्ष्मीबाई की एक मजबूत सहयोगी है.”

निर्माता कमल जैन ने उन्हें इस किरदार की पेशकश की थी. उन्नति ने कहा, “फिल्म के लिए साइन करते वक्त उन्होंने मुझसे सिर्फ यही सवाल पूछा था कि क्या तुम घुड़सवारी कर लेती हो? मैंने कहा, हां. हालांकि मैं घुड़सवारी जानती हूं, लेकिन मुझे हमेशा डर लगता है क्योंकि मेरे सिर पर आठ से दस टांके हैं.” उन्होंने कहा, “बचपन के दिनों के दौरान, जब मैं घुड़सवारी सीख रही थी तो मेरे साथ एक भयानक दुर्घटना घटी और उस वक्त मैंने आखिरी बार घुड़सवारी की थी.”

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.