Krish के आरोपों के जवाब में बोलीं कंगना, 'हमला करना बंद करें और सबूत पेश करें'

Krish ने कहा, ''कंगना ने ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के अधिकतर हिस्से का निर्देशन नहीं किया है.''

Published date india.com Published: February 3, 2019 12:10 PM IST
Krish के आरोपों के जवाब में बोलीं कंगना, 'हमला करना बंद करें और सबूत पेश करें'

अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म निर्देशक कृष्णा जागरलामुडी से उनके उन दावों के लिए सबूत मांगे हैं जिनमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अदाकारा ने फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के अधिकतर हिस्से का निर्देशन नहीं किया है. कृष नाम से मशहूर निर्देशक ने कहा था कि उन्होंने फिल्म लगभग पूरी कर ली थी और कंगना ने फिल्म की निर्देशक के तौर पर बागडोर तब संभाली जब मामूली काम (पैचवर्क) ही बाकी रह गया था.

कृष ने कहा था कि वह फिल्म की मुख्य निर्देशिका होने के गलत दावे कर रही हैं. उन्होंने कंगना पर फिल्म को हथियाने का आरोप भी लगाया. कंगना ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि कृष को अपनी शिकायत फिल्म निर्माताओं से करनी चाहिए. कंगना ने कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है. उन्हें फिल्म में क्रेडिट दिया गया है और जहां तक उनके नाम का सवाल है तो उन्हें मुझ पर हमला करने की बजाय निर्माताओं से बात करनी चाहिए.’’

View this post on Instagram

Vijayi Bhava! Strength, resolve & undying patriotism. #ManikarnikaTheQueenOfJhansi

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

कृष द्वारा अदाकारा के 70 प्रतिशत फिल्म का निर्देशन करने के दावों पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह गलत है. अगर वह कर सकते हैं, तो इसे साबित करें.’’ गौरतलब है कि निर्देशक कृष लगातार कंगना पर फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ पर हक जमाने और जबरन उसका निर्देशन करने का आरोप लगा रहे हैं. फिल्म 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अभी तक 64 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.