फिल्म मणिकर्णिका का टीजर रिलीज, कंगना का एक्शन और अमिताभ की दमदार आवाज का दिखा जादू

फिल्‍म की रिलीज डेट अगले साल 25 जनवरी 2019 को रखी गई है.

Published date india.com Published: October 2, 2018 11:41 AM IST
फिल्म मणिकर्णिका का टीजर रिलीज, कंगना का एक्शन और अमिताभ की दमदार आवाज का दिखा जादू
कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का टीजर रिलीज हो गया है. इसे गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर को रिलीज किया गया है. टीजर में अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज सुनाई दे रही है, जिसने झांसी की रानी की शौर्य गाथा और उनके पराक्रम की कहानी में जान फूंक दी है. टीजर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के दमदार आवाज से होती है. अमिताभ कहते हैं भारतवर्ष एक महान सभ्यता, जहां दिलों के दरवाजे सबके लिए खुले थे, इन्हीं दरवाजों से घुए आए कुछ क्रूर शैतानी इरादे. कंगना को हाथ में तलवार लिए हुए तलवारबाजी करते हुए दिखाया गया है. टीजर में कंगना का दमदार लुक देखने को मिला है.

इस फिल्‍म का निर्माण जी स्टूडियो ने किया है. इसमें कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्‍म की रिलीज डेट अगले साल 25 जनवरी 2019 को रखी गई है. इसमें रानी लक्ष्‍मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी. देश के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसमें बनारस, आमेर, जयपुर शामिल है.

अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उन्हें ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ पर गर्व है और वह इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. कंगना ने कहा, मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है. मैं ऐसा किरदार निभाया है, जो प्रेरित करता है और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है. हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल, जिगर, आत्मा, खून, पसीना सब लगा दिया है. उन्होंने कहा, “मणिकर्णिका’ प्रत्येक भारतीयों को गौरवान्वित करती है. मैं गांधी जयंती के विशेष अवसर पर सभी को टीजर दिखाने के लिए उत्साहित हूं.

वहीं अभिनेत्री स्वाती सेमवाल का कहना है कि उन्होंने कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ छोड़ दी है. वह इस बात को लेकर असमंजस में थीं कि क्या अभिनेता सोनू सूद के फिल्म से बाहर होने के बाद उनकी भूमिका का अधिक महत्व रहेगा.स्वाति मराठा सेना के कमांडर सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती के किरदार में नजर आने वाली थी. सदाशिवराम भाऊ के किरदार को पहले सोनू सूद निभाने वाले थे लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद यह किरदार जीशान अयूब निभा रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.