By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Manoj Bajpayee Is Walking 10 Kilometer Daily In London After Giving Up Dinner And Alcohol See Pics
डिनर और शराब छोड़ने के बाद...लंदन में मनोज बाजपेयी बेहिसाब कर रहे हैं ये काम, आप भी हो जाएंगे हैरान
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता मनोज बाजपेयी परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं.
इन दिनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता मनोज बाजपेयी परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं. अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी शबाना, बेटी अवा नायला के साथ एक फोटो शेयर किया. इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, “लंदन को 12 साल के बच्चे की आंखों से देखना बहुत मजेदार रहा. मैं यहां कई बार आया हूं, लेकिन एक पर्यटक के रूप में यह मेरा पहला मौका है. हम हर दिन कम से कम दस किलोमीटर चल रहे हैं. हालांकि पहले ऐसा नहीं था.
मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौरान किस तरह उनका वजन लगातार बढ़ रहा था. वे चाहकर भी उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे. इसके लिए डाइटिशियन के पास भी गए. लेकिन वे उनका दिया डाइट चार्ट फॉलो नहीं कर पाए. फिर उन्हें अपने दिवंगत बाबा (दादा) याद आए. वे कभी रात का खाना नहीं खाते थे.
मनोज ने भी इसे फॉलो करना शुरू किया. उन्होंने बताया कि पिछले 14 सालों से उन्होंने डिनर नहीं किया है. उसके बाद उन्होंने शराब पीना भी छोड़ दिया. नतीजन अब वे खुद को काफी फिट पाते हैं. यही नहीं वे खुद के अंदर एक ताज़गी और स्फूर्ती महसूस करते हैं.
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता मनोज बाजपेयी के पास ‘द फैमिली मैन 3’ और ‘जोराम’ जैसे प्रोजेक्ट हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें