'अली बाबा' में दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को रिप्लेस करेंगी मनुल चूडासमा, निभाएंगी 'मरियम' का रोल

Manul Chudasama Replace Tunisha sharma In Daastan-e-Kabul: तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनके रिप्लेसमेंट के लिए एक्ट्रेस मनुल चूडासमा को साइन किया गया है.

Published date india.com Updated: February 17, 2023 4:05 PM IST
'अली बाबा' में दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को रिप्लेस करेंगी मनुल चूडासमा, निभाएंगी 'मरियम' का रोल

Manul Chudasama Replace Tunisha Sharma In Daastan-e-Kabul: टीवी के पॉपुलर शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत के बाद इस शो पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. शो में लीड रोल अदा कर रही तुनिषा की आत्महत्या के बाद पुलिस ने शो के लीड एक्टर और तुनिषा के एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) को गिरफ्तार कर लिया था. ऐसे में अब जल्द ही ‘अली बाब दास्तान-ए-काबुल’ में एक नई एंट्री होने वाली है. शो में पहले ही शीजान खान को अभिषेक निगम से रिप्लेस कर दिया गया है और अब शो में लीड एक्ट्रेस के तौर पर मनुल चूड़ासमा दिखाई देंगी.

मरियम के लिए मनुल चूडासमा का नाम फाइनल

बता दें कि, पिछले साल 2022 में 24 दिसंबर को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो के सेट पर ही सुसाइड करके अपनी जान दे दी थी. इस मामले में शो के मेल एक्टर शीजान खान भी जेल में हैं. हालांकि, अली बाबा शो में शीजान खान के रोल के लिए टीवी एक्टर अभिषेक निगम आ चुके हैं, लेकिन अब मरियम के लिए मनुल चूडासमा का नाम फाइनल हुआ है.

कोई घबराहट नहीं है – मनुल चूडासमा

मनुल चूडासमा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है. ई-टाइम्स के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने शो मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मुझे चुनने के लिए मैं किरदार और शो के लिए सच में बहुत आभारी हूं. शो का हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है. मनुल ने शो में मरियम का किरदार को निभाने पर बोला, ‘लीड रोल के तौर पर यह मेरा चौथा शो है, इसलिए कोई घबराहट नहीं है, इसके बजाय, मैं शो का हिस्सा बनने के लिए सच में बहुत एक्साइटेड हूं. मैं पहले ही शो का हिस्सा बन चुकी हूं. शूटिंग शुरू कर दी है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.