‘घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही…’ एक वक्त में ये गाना काफी फेमस हुआ था. एक्ट्रेस मयूरी कांगो और जुगल हंसराज पर ये गाना फिल्माया गया था. फिल्म का नाम था ‘पापा कहते हैं’. इस फिल्म के जरिए मयूरी को पहचान मिली थी. लेकिन बाद में मयूरी का करियर इंडस्ट्री में ज्यादा नहीं चल सका. उनका काफी सारी फिल्में तो रिलीज तक नहीं हुईं. मयूरी ने अब Google India ज्वाइन कर लिया है. इससे पहले वो ‘पब्लिसिस ग्रुप’(Publicis Groupe) की इकाई ‘Performix.Resultrix’ की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर थीं.एक्ट्रेस ने 2003 में बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए IIT Kanpur छोड़ दिया था. उसके बाद मयूरी ने अजय देवगन, अनुपम खेर, अरशद वारसी, शक्ति कपूर, बॉबी देओल, रानी मुखर्जी और चंद्रचूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया. मयूरी ने साल 2009 में फिल्म ‘कुरबां’ की थी. ये उनकी आखिरी फिल्म थी.
मयूरी ने नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म नसीम से डेब्यू किया था. फिल्म बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आधारित थी. जिसके बाद से महेश भट्ट ने एक्ट्रेस से इम्प्रेस होकर उन्हें फिल्म 1996 में आई फिल्म Papa Kehte Hai में काम दिया. फिर एक वक्त आया कि मयूरी की काफी सारी फिल्में रिलीज ही नहीं हुईं और न ही उन्हें मनमुताबिक काम मिला. इसी से हताश होकर उन्होंने फिल्में छोड़ एक एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी कर ली और न्यूयॉर्क चली गईं. 36 साल की मयूरी का एक बेटा भी है.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.