By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Mere Yaar Ki Shadi Hai Actress Tulip Joshi Know Where Is She Know
'मेरे यार की शादी' की एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी को नहीं मिली सफलता, अब संभाल रहीं हैं करोड़ों की कंपनी
Tulip Joshi Know Where Is She Now: मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ट्यूलिप जोशी जानें अब कहां हैं और क्या कर रही हैं.
Tulip Joshi Know Where Is She Now: यशराज बैनर के तले बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी को शायद अब आप भूले चुके होंगे और हो भी क्यों ना सालों पहले एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. ट्यूलिप ने हिंदी ही नहीं पंजाबी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया है. ट्यूलिप कई सारी फिल्मों का हिस्सा रहीं लेकिन वो छाप नहीं छोड़ पाई और बेहद कम समय में उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और अब बॉलीवुड से दूर अपनी एक अलग और बेहतरीन जिंदगी गुजार रही हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर कहा हैं ट्यूलिप जोशी औ क्या कर रही हैं एक्ट्रेस.
एक बार ट्यूलिप जोशी अपने किसी दोस्त की शादी में गई थीं, वहां उन्हें आदित्य चोपड़ा ने देखा और ‘मेरे यार की शादी है’ ऑफर की और इसके बाद वह ऑडिशन देने गई और सलेक्ट हो गईं. यशराज बैनर के तले बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. इसके बाद वह ‘दिल मांगे मोर’ में नजर आईं, जो भी असफल साबित हुई. ट्यूलिप ने इसके बाद भी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉलीवुड में वह ज्यादा लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाईं और फिल्मों से दूर हो गईं.
ट्यूलिप जोशी की फिल्मों में काम करने के दौरान ही कैप्टन विनोद नायर से मुलाकात हुई. विनोद नायर 1989 से 1995 तक इंडियन आर्मी में रहे हैं. दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों चार साल तक लिव इन में रहे और फिर शादी करने का फैसला किया. शादी के बाद से ही ट्यूलिप पति के साथ मिलकर करोड़ों की कंपनी संभाल रही हैं. इस कंपनी की ट्यूलिप डायरेक्टर हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें