By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Merry Christmas Box Office Collection Katrina Kaif And Vijay Setupati Film Earn Only This Much
Merry Christmas Box Office: कैटरीना-विजय की फिल्म में खास ग्रोथ नहीं, बस! वही हल्की-फुल्की
Merry Christmas Box Office: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो महज तीन दिनों में फिल्म ने 9.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
Merry Christmas Box Office: विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की ‘मेरी क्रिसमस’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन श्री राघवन ने किया है. बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत देखने वाली इस फिल्म में थोड़ी बढ़त देखी गई. मिली जुली प्रतिक्रिया वाली इस मूवी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.65 करोड़ रुपये की कमाई की.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जिस तरह की उम्मीद थी फिल्म वैसा कुछ नहीं कर पाई. ‘मेरी क्रिसमस’ को पहले दिन औसत ओपनिंग मिली है. कमाई की बात करें तो पहले दिन 2.55 करोड़ रुपये. फिर 3.50 करोड़ रुपये कमाए जाने के बाद आंकड़ों की संख्या में थोड़ा उछाल देखा गया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब कुल रकम 9.65 करोड़ रुपये हो गई है.
बता दें, श्रीराम राघवन की फिल्म से हमेशा धीमी शुरुआत की उम्मीद की जाती है, लेकिन इसे अच्छी समीक्षाएं मिलीं. बाद-बाद धीरे-धीरे ये फिल्म कमाई की ओर बढ़ रही है.
‘मेरी क्रिसमस’ के बारे में
फिल्म दो अजनबियों अल्बर्ट (विजय) और मारिया (कैटरीना कैफ) पर बेस्ड है. जो अनजाने में रास्ता पार करते हुए एक अनजाने भंवर में फंस जाते हैं. जब श्रीराम राघवन की फिल्म निराश नहीं कर सकती है इसलिए इसमें भी काफी रोलर-कोस्टर हैं. प्रतिशोध है. और अंत….ये आप फिल्म देखकर ही पता लगा सकते हैं.
फिल्म में विजय सेतुपति, कैटरीना कैफ, संजय कपूर और राधिका आप्टे सहित अन्य कलाकार हैं. इसे हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में शूट किया गया है. इसे रमेश तौरानी, संजय रौत्रे, जया तौरानी और केवल गर्ग ने प्रोड्यूस किया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें