By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Merry Christmas Release Date Katrina And Vijay Sethupathi Film Poster Out Know When Film Hit The Theater
Merry Christmas Release Date: कैटरीना-विजय की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का पोस्टर आउट, जानें कब होगी रिलीज
Merry Christmas Release Date Out: विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' की रिलीज डेट आउट हो चुकी है.
Merry Christmas Release Date Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है और इसके साथ ही उनके फैंस के लिए खुशखबरी आई है. दरअसल पहली बार साउथ के स्टार एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के साथ ऑन-स्क्रीन धमाल मचाने वाली हैं. इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. फिल्म के मेकर्स ने जब से इस फिल्म की घोषणा की है, तब से इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। कैटरीना लंबे समय से पर्दे से दूर हैं. ऐसे में उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, आखिरकार फिल्म के निर्माताओं ने ‘मेरी क्रिसमस’ के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.
मेरी क्रिसमस का पोस्टर और रिलीज डेट आउट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस का पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि यह मूवी इसी साल 15 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि विजय सेतुपति जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं.
हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी होगी रिलीज
टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स द्वारा बनाई गई इस को फिल्म को हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा है. मैरी क्रिसमस को अलग-अलग सहायक कलाकारों के साथ दो भाषाओं में शूट किया गया है. गौरतलब है कि हिंदी भाषा में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद हैं, जबकि तमिल में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स अहम भूमिकाओं में हैं.
15 दिसंबर 2023 को आएगी फिल्म
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी की अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठाया, ये फिल्म रणबीर कपूर की एनिमल के ठीक 14 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रणबीर कपूर की फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी, जबकि उसके बाद 15 दिसंबर 2023 को कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ थिएटर में दस्तक देगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें