By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Merry Christmas To Killer Soup Ek Hasina Thi Murder Mystry Triple Love Angle Revenge
Merry Christmas to Killer Soup: दोनों में क्या है एक खास बात?
कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) की बात करें या फिर कोंकणा सेनशर्मा की वेब सीरीज़ किलर सूप (Killer Soup) की. दोनों का काफी मिलता जुलता है. दोनों ही कुछ ऐसा कदम उठाती हैं जिनके लिए उन्हें अफसोस भी नहीं होता है.
श्रीराम राघवन ने आज से 20 साल पहले एक फिल्म डायरेक्ट की थी. नाम था ‘एक हसीना थी’. उर्मिला मातोंडकर और सैफ अली खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की कहानी बदला लेने पर बेस्ड है कि किस तरह दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं. ऐसी ही मिलती-जुलती कहानी है कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस की. इसे भी राघवन ने ही डायरेक्ट किया है. जिसमें एक ऐसी महिला का दिखाया है जिसे उसका प्रेमी प्यार में धोखा दे देता है. जिसके बाद ये महिला भी अपने प्रेमी से बदला लेने की ठानती है.
एक हसीना थी
फिल्म एक हसीना में उर्मिला ने एक साधारण सी महाराष्ट्रीयन महिला का किरदार निभाया है. जिसे फिल्म में सैफ अली खान से प्यार हो जाता है. फिर उसे आतंकवादी केस में फंसा दिया जाता है और जेल भेज दिया जाता है. जहां एक एक पल काटना इस प्रेमिका के लिए मुश्किल हो जाता है. फिर होती है असली कहानी शुरू. या फिर बदला लेने की कहानी. फिल्म के दूसरे पार्ट में वो ये हसीना अपने प्रेमी की तलाश करती है. वह प्रेमी का पीछा करती है और एक दिन मौका पाते ही उसे चूहों भरी गुफा में छोड़ देती है. फिर चूहे उस प्रेमी को चबाते हैं जैसे उसके दिए धोखे ने प्रेमिका को जेल में एक एक पल ने चबाया था.
मैरी क्रिसमस
फिल्म एक हसीना थी के विपरीत मैरी क्रिसमस एक अनोखी रात की कहानी है. इसमें भी प्रतिशोध दिखाया गया है. मारिया (कैटरीना) अपने पति का मर्डर करना चाहती है. वो इसके लिए जबरदस्त प्लानिंग करती है. अपने पति की रोज रोज मार से वो परेशान हो जाती है. मारिया अपने नशेड़ी पति की मार से परेशान हो जाती है. और एक दिन वो उसे इस दुनिया से निपटाने का फैसला करती है.
किलर सूप
कोंकणा सेन और मनोज वाजपेयी स्टारर वेब सीरीज किलर सूप में प्रभाकर (मनोज) मसाज पार्लर में जाता है जो वहां उसकी मसाज करता है उसका चेहरा प्रभाकर से मिलता जुलता होता है. नाम है उमेश. धीरे-धीरे उमेश प्रभाकर की पत्नी (स्वाति) के करीब आने लगता है और दोनों को प्यार हो जाता है. इसके बाद दोनों भाग जाने का फैसला करते हैं. लेकिन प्रभाकर एक रात स्वाति और उमेश दोनों को एक साथ देख लेता है. प्रभाकर और उमेश में गुत्थगुथा होती है और प्रभाकर पर गोली चल जाती है. फिर शुरू होती है असली कहानी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें