#MeToo कोंकणा, जोया समेत कई महिला निर्देशकों का फैसला, दोषसिद्ध लोगों के साथ नहीं करेंगी काम

नंदिता दास, मेघना गुलजार, गौरी शिंदे, किरण राव, रीमा कागती समेत 11 महिला फिल्म निर्माताओं का मिला साथ

Published date india.com Published: October 14, 2018 4:30 PM IST
#MeToo कोंकणा, जोया समेत कई महिला निर्देशकों का फैसला, दोषसिद्ध लोगों के साथ नहीं करेंगी काम
#Me too कोंकणा, जोया व अन्य महिला निर्देशक दोषसिद्ध लोगों के साथ नहीं करेंगी काम

मुम्बई: हॉलीवुड से शुरू हुआ #MeToo आंदोलन भारत में एक क्रांति की तरह से फ़ैल रहा है. आजकल महिलाएं रोजाना आगे आकर अपने साथ हुए उत्पीड़न का अनुभव साझा कर रही हैं. तनुश्री दत्ता से शुरू हुआ यह अभियान केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर, विनोद दुआ से लेकर कई नामचीन लोगों को एक्सपोज कर रहा है.

#Me too मूवमेंट को लेकर सवाल, क्या ये भड़ास निकालने का बहाना है?

#MeToo को साथ मिला

इसी क्रम में भारतीय फिल्म उद्योग से महिला फिल्मकारों ने यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाले लोगों का समर्थन करने और दोषी साबित होने वाले किसी के साथ भी काम नहीं करने का फैसला किया है. कोंकणा सेना शर्मा, नंदिता दास, मेघना गुलजार, गौरी शिंदे, किरण राव, रीमा कागती और जोया अख्तर जैसी कई निर्देशक उन 11 महिला फिल्म निर्माताओं में शामिल हैं जिन्होंने भारत के #MeToo अभियान को अपना समर्थन देने की प्रतिबद्धता जाहिर की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

निर्देशकों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है,‘महिला और फिल्म निर्माताओं के रूप में, हमने #MeToo इंडिया अभियान को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. हम उन महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं जो यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर पूरी ईमानदारी के साथ आगे आई हैं.

#Me too कैम्पेन को UN का समर्थन, कहा- यौन उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए

बयान में कहा गया है, हम कार्यस्थल में सभी के लिए एक सुरक्षित और समान वातावरण बनाने में मदद के लिए जागरूकता फैलाने के लिए यहां हैं. हमने दोष साबित होने वाले लोगों के साथ काम न करने का भी रूख अपनाया है. हम उद्योग में अपने सभी सहकर्मियों से भी ऐसा करने के लिए आग्रह करते हैं. महिला फिल्म निर्माताओं की इस सूची में अलंकृता श्रीवास्तव, नित्या मेहरा, रूचि नारायण और सोनाली बोस शामिल हैं. (इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.