#MeToo: अब श्वेता पंडित का ट्वीट, जब मैं 15 साल की थी, तब अनु मलिक ने मुझसे मांगा था KISS

बॉलीवुड के इस संगीतकार पर फिर से उत्पीड़न का आरोप, पहले सोना महापात्रा ने किया था खुलासा

Updated: October 17, 2018, 9:39 PM IST

मुंबई: सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ के तहत चल रहे अभियान में संगीतकार अनु मलिक पर एक बार फिर से उत्पीड़न का आरोप लगा है. इस बार गायिका श्वेता पंडित ने बुधवार को उनपर आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थीं, तो मलिक ने उनका उत्पीड़न किया था. ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट में गायिका ने मलिक पर ”बच्चों के प्रति यौन आकर्षण रखने और यौन-उत्पीड़क होने” का आरोप लगाते हुए कहा कि संगीतकार ने उनके साथ दुर्व्यवहार तब किया जब वह हिंदी संगीत उद्योग में नई थीं. श्वेता पंडित दिग्गज शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पौत्री हैं. श्‍वेता ने कहा कि जब मैं 15 साल की थी बत अनु ने गाने का मौका देने के बदले मुझसे किस मांगा था.

#MeToo के समर्थन में आईं तारक मेहता… की बबीता जी, एक्‍टर आदित्‍य पंचोली के साथ नाम जोड़े जाने से किया इंकार

गायिका सोना महापात्रा ने एक हफ्ते पहले, भी मलिक को आदतन यौन-उत्पीड़क कहा था.पंडित के आरोपों की प्रतिक्रिया में महापात्रा ने आप बीती सामने रखने और मलिक का नाम लेने के लिए उनका धन्यवाद किया.

#Metoo: पिता जतिन दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप, नंदिता ने कहा, ‘सच सामने आएगा’

#Meetoo का बड़ा धमाका: निशा बोरा का पद्मभूषण जतिन दास पर आरोप, जबरन पकड़ा और KISS किया

बात नहीं करना चाहता हूं

पंडित के आरोपों को लेकर जब मलिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ”कोई टिप्पणी नहीं करनी (नो कमेंट्स). यह बेतुका है. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं. आज कोई भी कुछ भी कह रहा है.’’

#Metoo: आदमियों पर भरोसा करना… उन्हें तवज्जो देना, नीना गुप्ता की बहुत बड़ी गलती थी

 ‘मोहब्बतें’ में मुख्य गायिका लांच हुई थी

गायिका श्वेता पंडित ने कहा, ” यह वर्ष 2000 था जब मुझे ‘मोहब्बतें’ फिल्म में मुख्य गायिका के तौर पर लांच किया गया और मैं इस कामयाबी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे अच्छे गीत हासिल करने की कोशिश कर रही थी.”

#MeToo पर बप्पी लाहिड़ी ने दिया बयान, ‘सालों बाद महिलाएं क्या साबित करना चाहती हैं’

अंधेरी के एम्पायर स्टूडियो में बुलाया था 

श्वेता ने कहा कि वह संगीतकार की प्रशंसक थीं. 2001 के बीच में मलिक के प्रबंधक ने उन्हें अंधेरी के एम्पायर स्टूडियो में उनसे मिलने के लिए फोन कर बुलाया तो वह रोमांचित हो गईं.

#MeToo: नंदिता दास के पिता जतिन दास पर लगे आरोप, ‘इस महिला को जबरदस्ती किया था KISS’

छोटे कैबिन में इंतजार कराया 

गायिका ने कहा, जब मैं और मेरी मां मॉनीटर कक्ष में पहुंचे तो वह (मलिक) अवारा पागल दीवाना फिल्म के लिए सुनिधि और शान के साथ समूह गीत रिकॉर्ड करा रहे थे. उन्होंने एक छोटे कैबिन में इंतजार करने को कहा. वहां सिर्फ मैं और वह थे.

#MeToo के बाद #HeToo? ‘उसने मेरी पैंट में हाथ डालने की कोशिश की थी’, Race 3 के एक्टर साकिब सलीम का भी हुआ था यौन शोषण

लेकिन पहले मुझे एक किस दो

मलिक ने पंडित की आवाज परखने के लिए उनसे कुछ पक्तियां गाने को कहा. पंडित ने कहा, ”मैंने इतना अच्छा गया कि उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ यह गाना दूंगा, लेकिन पहले मुझे एक किस दो.’ फिर वह मुस्कुराया. मैं इसे सबसे भयानक मुस्कुराहट के तौर पर याद करती हूं. मैं सन्न रह गई और चेहरा पीला पड़ गया. मैं तब सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी.”

#MeToo दिया मिर्जा ने साजिद को कहा घटिया आदमी, बोलीं- मैं भी आहत हूं

जैसे किसी ने मेरे पेट में छुरा घोंप दिया हो

गायिका ने कहा, ” क्या कोई उस क्षण की कल्पना कर सकता है जो मुझपर वहां बीता. यह ऐसा था जैसे किसी ने मेरे पेट में छुरा घोंप दिया हो. मैं इस व्यक्ति को ‘अनु अंकल’ कहती थी और वह दशकों से मेरे पूरे परिवार को जानता था. वह हमें संगीतकार के सम्मानित घराने के तौर पर जानते था.”

अपनी जिंदगी का सबसे खराब अनुभव

गायिका ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे खराब अनुभव बताते हुए कहा कि घटना के बाद वह महीनों तक उदास रहीं और इसे अपने माता-पिता को नहीं बता पाईं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.