By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Mg 2 Sent Back To Review By Censor Board Objection On Dialogue And Scenes Know Details Here
OMG 2: अक्षय कुमार की ओ माय गॉड 2 लगी रोक! सेंसर बोर्ड ने रिव्यू कमेटी के पास भेजी फिल्म
Oh My God 2 Review By Censor Board: OMG 2 विवादों में घिर गई है. इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं
Oh My God 2 Review By Censor Board: अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ, जिसमें वे भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. लेकिन OMG 2 विवादों में घिर गई है. इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म के ट्रेलर में ही दिख रहे भगवान शिव के अवतार में अक्षय दिख रहे हैं जिस पर आपत्ति जता दी गई है. कुछ लोगों ने फिल्म की एक सीन पर आपत्ति जताई है.
रिव्यू कमेटी के पास भेजी गई फिल्म
दरअसल, जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो उससे पहले सेंसर बोर्ड उस फिल्म को देखती है, रिव्यू करती है और फिर फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलता है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक फिलहाल सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी नहीं दिखाई है. सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा है, अब इसमें क्या कोई बदला होगा, क्या फिल्म के सीन्स पर कोई कैंची चलेगी, इसको लेकर आखिरी फैसला रिव्यू कमेटी करेगी. सेंसर बोर्ड की तरफ से कहा गया कि इसे फिल्म पर बैन नहीं कह सकते हैं, क्योंकि रिव्यू कमेटी पहले फिल्म को देखेगी उसके बाद निर्णय लेगी.
रेलवे के पानी से रुद्राभिषेक क्यों?
दरअसल, आपत्ति जताने वाले लोगों का कहना है कि, भगवान शिव का रेलवे के पानी से रुद्राभिषेक किया जा रहा है. अब इस पर सेंसर बोर्ड ने एक्शन लिया है. आपको बता दें, हाल ही में फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी बवाल हुआ था. ऐसे में सेंसर बोर्ड ने OMG 2 पर तत्काल रोक लगा कर इसे रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है. बताया जा रहा है कि, फिल्म में कुछ सीन्स और डायलॉग आपत्तिजनक हैं.
अगर फ़िल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में बने हैं तो कृपया इस सीन से फ़िल्म को हटाया जाए.. रेलवे के इस पानी से महादेव शिव का जलाभिषेक करते दिखाया गया हैं, ये हिंदुओं की आस्था से खेलने जैसा है. @Sadhvi_prachi @beingarun28 #OMG2 #AkshayKumar pic.twitter.com/it0RzPk8vx
— Shikhar Negi (@ImshikharNegi) July 11, 2023
भगवान शिव के किरदार में होंगे अक्षय कुमार
बता दें, ओएमजी 2 साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल है. उस फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा था. फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे. वहीं लगभग 11 साल बाद अक्षय उस फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ आ रहे हैं. पहले पार्ट में अक्षय ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था और दूसरे में शंकर भगवान के किरदार में दिखने वाले हैं.
This is Drainage Water that comes out after flowing from the toilet flushes of all the trains and Apparently you who is playing “Shiva” in the movie is taking bath here.
When will you stop hurting our sentiments ?#OMG2 #OMG2Teaser @akshaykumar #AkshayKumar @yamigautam… pic.twitter.com/N86qGfQ3rO
— Vishwajit Patil (@_VishwajitPatil) July 11, 2023
11 अगस्त को आएगी फिल्म
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग से सजी ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज करने की तैयारी थी. पिछले पार्ट में अक्षय कुमार और परेश रावल की जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब सराहा था. हालांकि पहले पार्ट पर भी कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म सुपरहिट साबित रही थी. अब दूसरे पार्ट के रिलीज होने पर आए संकट के बाद मेकर्स का अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजर है.
Also Read:
-
Bhooth Bangla: भूतों के साथ मस्ती करते दिखे Akshay Kumar, नर भूत, मादा भूत, जीजा भूत, साला भूत, सारी वैरायटी मिलेगी
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
Mahashivratri 2026: जटा में गंगा... गले में नाग...भस्म और शांत, 10 सितारे जिन्होंने पर्दे पर जिंदा कर दिया 'भगवान शिव'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें