Mika singh On Karan Singh And Bipasha: गायक मीका सिंह ने 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज डेंजरस का को-प्रोडक्शन किया, जिसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में थे. ऐसे में अब इस वेब सीरीज को लेकर मीका सिंह ने कुछ चौंकाने वाला खुलासे किए हैं और बताया है कि वो करण सिंग ग्रोवर और बिपाशा के साथ काम करके बेहद हैरान हैं.
बिपाशा-करण के साथ एक साथ काम करना मुश्किल
मीका सिंह ने कड़क यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया और इस दौरान एक बेहद हैरान करने वाली बात कही है और कहा जब मैं करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा के साथ में शूट किया था तो मैंने अपना सिर पिट लिया था. इसके बारे में बात करते हुए मीका ने कहा था ‘मैं डेंजरस में करण के साथ एक नई लड़की को लेना चाहता था, ताकि सीरीज का बजट कम रहे औऱ आसानी से बन सक, तभी बिपाशा बसु आ गईं और बोलीं हम दोनों इस सीरीज में काम कर सकते हैं. हालांकि वो बजट में तो आ गए लेकिन एक्सपीरियंस बहुत खराब रहा’.
अचानक में इसमें बिपाशा का एंट्री होती है
मीका ने आगे कहा ‘2020 में मैंने विक्रम भट्ट की एक वेब सीरीज डेंजरस बनाई जो कि एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी. टीम अच्छी थी और पूरा शूट लंदन में था औऱ अचानक में इसमें बिपाशा का एंट्री होती है. मैं 50 लोगों के साथ लंदन में था औऱ वहां पर करीब 3 महीने तक शूट चला था, लेकिन इन लोगों की वजह से इसे 6 महीने तक खिंचना पड़ा था’.
मीका सिंह ने आगे कहा, ‘मैंने दोनों के एक ही कमरा दिया, क्योंकि वो पति-पत्नी थे लेकिन दोनों को अलग रूम चाहिए था. इसके अलावा उन्होंने होटल बदलने की भी मांग की, जिसको हमें पूरा करना पड़ा. एक सीन में तो करण का पैर फ्रैक्चर हो गया. इसके अलावा उन्होंने स्क्रिप्ट में मौजूद किसिंग सीन पर भी आपत्ति जताई, जबकि हमने पहले से ही इसके बारे में कॉन्ट्रैक्ट में लिखा हुआ था.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.