Mirzapur’s Madhuri Bhabhi Video: अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हुई वेबसीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) अक्सर सुर्ख़ियों में रहा है. सीरीज के हर किरदारों को लोगों ने बेहद पसंद किया है. मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2) में ‘माधुरी भाभी’ (Madhuri Bhabhi) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईशा तलवार (Isha Talwar) का भी जबरदस्त फैन बेस तैयार हो गया है. सीरीज के दूसरे सीजन में मुन्ना त्रिपाठी (Munna Tripathi) और माधुरी यादव का इश्क़ लोगों के दिलों में बस गया था. सोशल मीडिया पर भी ईशा और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) की दोस्ती साफ नज़र आती है.
हाल ही में ईशा (Mirzapur Madhuri Yadav Viral Video) ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसमें वह दर्द को सहते हुए दिखाई दे रही हैं. दरअसल ईशा ने नोज पियर्सिंग (नाक छिदवाने) करवाते हुए एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. इस वीडियो में ईशा पल भर के दर्द के साथ नाक छिदवाती हुई नज़र आ रही हैं. इस वीडियो पर मुन्ना भैया का भी कमेंट आया.
जी हां, मुन्ना भैया ने अपने प्यार माधुरी को इस दर्द से गुजरते देखा तो उन्हें भी दर्द हो गया. उन्होंने गुस्से में कमेंट करते हुए लिखा, ‘आउच! ये हम क्यों देख रहे हैं?’ यही नहीं ईशा के फैन्स भी यह कह रहे हैं कि वो इस दर्द को महसूस कर पा रहे हैं.

बता दें कि ईशा ट्यूबलाइट, कालकांडी, आर्टिकल 15 और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ आदि ,जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं मगर मिर्जापुर के ‘माधुरी यादव’ से उन्हें खूब पहचान मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.