Mirzapur के मुन्ना त्रिपाठी की पत्नी माधुरी यादव के पास है करोड़ों की संपत्ति, हुस्न भी कातिल...जानें Net Worth, Income, Fees, Cars

Mirzapur fame Madhuri Yadav aka Isha Talwar Net Worth 2021, Income, Fees, Cars, Photos: क्या आपको पता है 'मुन्ना त्रिपाठी' की पत्नी 'माधुरी' रियल लाइफ में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं.

Updated: December 5, 2021, 9:49 AM IST

Mirzapur fame Madhuri Yadav aka Isha Talwar Net Worth 2021, Income, Fees, Cars, Photos: डिजिटल दुनिया में कई वेब सीरीज ने नाम कमाया है मगर कुछ वेब सीरीज ने तो लोगों का दिल जीता है. अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ (Mirzapur) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. इस सीरीज के हर किरदार को लोगों ने पसंद किया है. आज हम ‘मिर्जापुर 2’ (Mirzapur 2) में माधुरी यादव (Madhuri Yadav) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईशा तलवार (Isha Talwar) के बारे में बात करेंगे. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लोगों को मदहोश करने वाली ईशा सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं. सीरीज में ‘मुन्ना भैया’ की पत्नी के रूप में ‘माधुरी भाभी’ (Madhuri Bhabhi of Mirzapur) की अच्छी बॉन्डिंग दिखाई गई है. ईशा के बोल्ड अंदाज़ से सब कायल हो चुके हैं. क्या आपको पता है ‘मुन्ना त्रिपाठी’ (Munna Tripathi) की पत्नी ‘माधुरी’ (Isha Talwar Net Worth and Assets) रियल लाइफ में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Isha Talwar (@talwarisha)

ईशा तलवार बेहद कम उम्र से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. मिर्ज़ापुर सीरीज से उन्हें एक नई पहचान मिल गई है. celebsupdate.com की रिपोर्ट के अनुसार ईशा तलवार (Isha Talwar Net Worth 2021) के पास 15 करोड़ रुपये के आस पास की कुल संपत्ति है. ईशा एक रॉयल लाइफ जीती हैं. उनके पास आलीशान घर भी हैं. वो लग्जरी गाड़ियों की भी मालकिन हैं. उनके पास Audi, BMW जैसी गाड़ियां भी मौजूद हैं. ईशा (Isha Talwar Fees) 70-90 लाख एक शो और फिल्म के लिए चार्ज करती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Isha Talwar (@talwarisha)

बता दें कि ईशा फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नज़र आईं थी. बाद में, इन्होने मलयालम फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और फिर फ़िल्मी जगत में अपनी पहचान बना ली.

View this post on Instagram

A post shared by Isha Talwar (@talwarisha)

ईशा ट्यूबलाइट, कालकांडी, आर्टिकल 15 और हालिया रिलीज़ फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ आदि ,जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी ईशा को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.