Mirzapur fame Madhuri Yadav aka Isha Talwar Latest Photos: हिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ (Mirzapur 2) के सभी किरदारों को खूब पसंद किया गया. सीरीज में माधुरी यादव (Madhuri Yadav) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईशा तलवार (Isha Talwar) ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. ईशा की अदाकारी और खूबसूरती ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है. मुन्ना भैया’ की पत्नी के रूप में ‘माधुरी भाभी’ (Madhuri Bhabhi of Mirzapur) के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई गई है. ईशा तलवार अब सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन चुकी हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाता है. मिर्ज़ापुर में लोग उनके हुस्न के कायल हो चुके हैं. इस बार ‘माधुरी भाभी’ ने एक बार फिर अपने बोल्ड अवतार (Isha Talwar Latest Photos) से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है.
ईशा तलवार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका अलग अलग फोटोशूट नज़र आ रहा है. वीडियो में ईशा (Isha Talwar Glamorous Photos) कभी मोनोकिनी में तो कभी थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस फोटोशूट में ईशा ने हॉट पोज़ भी दिए हैं. मिर्ज़ापुर और ईशा के फैंस को उनका ये बोल्ड लुक काफी पसंद आ रहा है. ईशा (Isha Talwar) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, फोटो एक मूड अनेक.
बता दें कि मिर्ज़ापुर 2 में कालीन भैया की बहू के किरदार में ईशा को साड़ी में बेहद सिंपल लुक में देखा गया था. लोग उनके इस अलग अंदाज़ पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. बताते चलें कि ईशा ट्यूबलाइट, कालकांडी, आर्टिकल 15 और हालिया रिलीज़ फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ आदि ,जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.