By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Mlie Spoiler Alert 4 August 2021 Episode Aditya Gives Credit To Imlie For His New Life
Imlie Spoiler Alert: आदित्य को गुंडों के चंगुल से छुड़ाकर लाएगी इमली, लेकिन मालिनी खेलेगी गेम
Imlie Spoiler Alert: सुंबुल तौकीर खान स्टारर सीरियल इमली के अपकमिंग एपिसोड में इमली को बड़ा झटका लगने वाला है.
Imlie Spoiler Alert: सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर टीवी सीरियल इमली (Imlie) में बहुत बड़ा मोड़ आने वाला है. दरअसल आने वाले एपिसो़ में इमली ने आदित्य को गुंडों के चंगुल से छुड़ा लिया है और अब आदित्य के पिता भी उसे अपनी बहू मान चुके हैं लेकिन अपर्णा (Ritu Choudhary) की नजरों में इमली दिन पर दिन गिरती जा रही है.
आने वाले एपिसोड में इमली की यह बहादुरी आदित्य को बचा लेगी और दोनों एक दूसरे को साथ देखकर बेहद खुश होते हैं. ऐसे में जब आदित्य को घर लाया जाएगा जिसमें मालिनी (Mayuri Deshmukh) परिवार को बताएगी कि पुलिस की कोशिश सफल रही और आदित्य को बचा लिया गया.
लेकिन इसी दौरान भरी मीडिया के सामने जब आदित्य इमली को अपनी जान बचाने के लिए शुक्रिया अदा करता है तो मालिनी का दिल टूट जाता है. ऐसे में मालिनी का मां उसके मन में गलत बातें भरती है और आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की मालिनी ये बात स्वीकार कर लेगी कि वो आज भी आदित्य को चाहती है, ये बात केसी (कुणाल चौहान) भी सुन लेगा. वहीं आदित्य मालिनी को अपने घर में ही रहने के लिए कहेगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें