मोहित चड्ढा की फिल्म 'Flight' को मिली है जबरदस्त रेंटिग, अब OTT पर देखने को उत्सुक हैं लोग

IMDB Ratings: इस साल रिलीज हुई इन फिल्मों और सीरीज को हासिल हुई है IMDB पर सबसे अधिक रेटिंग.

Updated: May 26, 2021, 6:15 PM IST

2021 highest Rating Films On IMDB See The List: भारत में एक साल से कोरोना चल रहा है और इसकी वजह से कई सारी बड़ी फिल्में भी ओटीटी पर आई हैं और इसके साथ ही दर्शकों को सीरीज की सौगात ऑनलाइन पर हासिल हुई है. घर बैठे ही नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जी5 जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कमाल की फिल्में आई हैं और कई वैसी अच्छी फिल्में भी हैं जो सिनेमाघरों में तो रिलीज हुईं, लेकिन अब दर्शक उन्हें OTT प्लेटफॉर्म पर देखने को बेहद उत्सुक हो रहे हैं.  आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ चुनिंदा फिल्मों पर

1. फ्लाइट (Flight)
फिल्म फ्लाइट (Flight) 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, फिल्म में मोहित चड्ढा, रणवीर मल्होत्रा का किरदार निभाते दिख रहे हैं . जो एक अमीर बिजनेसमैन का बेटा है, हालांकि उसके पिता का निधन हो चुका है. जिसके बाद अपने पिता की आदित्यराज एविएशन कंपनी को वो ही संभालता है. इस फिल्म की IMDB रेटिंग- 8.3 है. कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन होने के बाद सिनेमाघर एक फिर बंद हो चुके हैं. ऐसे में दर्शकों में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि ‘फ्लाइट’ मूवी आखिरकार कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी.

2. रामप्रसाद की तेरहवीं (Ram Prasad Ki Tehrvi)
रामप्रसाद की तेरहवीं (Ram Prasad Ki Tehrvi) एक सामान्य भारतीय मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है जिसके मुखिया की मौत होने पर पूरा परिवार इकट्ठा होता है. इसके बाद कुछ कॉमिक और कुछ सीरियस मसले सामने आते हैं. फिल्म के जरिए आपको संयुक्त परिवार के महत्व के बारे में भी पता चलेगा. इस फिल्म की IMDB रेटिंग 7.6 है.

3. कागज (Kaagaz)
जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली ‘कागज’ (Kaagaz) फिल्म असल जिंदगी पर आधारित है. सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. दरअसल फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जो असल में तो जिंदा होता है लेकिन कागजी दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया जाता है. इसके बाद पूरी फिल्म इसी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. इस फिल्म की IMDB रेटिंग 7.6 है.

4. आधार (Aadhar Movie)
‘मुक्काबाज’ फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुके एक्टर विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) की ‘आधार’ (Aadhar Film) पर्दे पर 5 फरवरी को आई थी. ‘आधार’ एक छोटे से गांव के आम आदमी द्वारा आधार कार्ड बनवाने की कहानी पर आधारित है. इस फिल्म की IMDB रेटिंग 7.5 है.

5. नेल पॉलिश (Nail Polish)
मानव कौल और अर्जुन रामपाल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नेल पॉलिश (Nail Polish) जी5 पर ऑनलाइन रिलीज हुई थी, इसमें अर्जुन रामपाल और मानव कौल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘नेल पॉलिश’ काफी चर्चा में थी. यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म है जिसमें प्रवासी मजदूरों के बच्चों की हत्या की कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म की IMDB रेटिंग 7.4 है.

6. द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)
रमीन बहरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) नाम से 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और आर्दश गौरव (Adarsh Gourav) की ये दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. अमीरी-गरीबी और नौकर-मालिक पर ये फिल्म बनीं है, इस फिल्म की IMDB रेटिंग 7.1 है.

The White Tiger

7. पगलैट (Pagglait)

सान्या मल्होत्रा स्टारर उमेश बिष्ट के निर्देशन में बनी फिल्म पगलैट (Pagglait) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पति की मौत के बाद संध्या ना दुखी है ना परेशान. अब या तो वो सदमें में है या पागल हो चुकी है यही ये कहानी बताती है. ये एक कॉमेडी फिल्म है जो एक व्यक्ति की तेरहवी के इर्द-गिर्द घूम, इस फिल्म की IMDB रेटिंग 7 है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.