Mohit Suri Birthday: मोहित सूरी ने 16 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था काम, ऐसी थी लव स्टोरी

Happy Birthday Mohit Suri: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी आज 11 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं

Published date india.com Updated: April 11, 2024 7:54 AM IST
Mohit Suri Birthday: मोहित सूरी ने 16 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था काम, ऐसी थी लव स्टोरी

Mohit Suri Birthday: मोहित सूरी आज बॉलीवुड का ऐसा नाम हैं, जिनके साथ हर एक्टर काम करना चाहता है. युवा डायेरक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले मोहित सूरी आज जन्मदिन मना रहे हैं, नका जन्म 11 अप्रैल, 1981 को हुआ था और वे एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. इससे उन्हें बॉलीवुड में स्थापित होने में आसानी हुई. मोहित की मां फिल्मकार महेश भट्ट की छोटी बहन थीं. मोहित जब छोटे थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया था. वे महज 16 साल की उम्र से काम करने लगे थे. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कैसी थी उनकी और उदिता की लव स्टोरी और साथ ही उनके बारे में कुछ खास बातें.

16 साल की उम्र से किया काम

मोहित सूरी की मां हीना सूरी, फिल्ममेकर महेश भट्ट की छोटी बहन हैं. हीना सूरी जब 37 साल की थीं, तभी उनका निधन हो गया. जिस समय हीना सूरी की मौत हुई उस वक्त मोहित की उम्र मात्र 8 साल थी. मोहित कभी अपने पिता के ज्यादा क्लोज नहीं रहे, जिसके चलते उन्होंने अपनी पहचान बनाने की ठानी और 16 साल की छोटी उम्र में ही काम शुरू कर दिया.

टी सीरीज में रहे ऑफिस असिस्टेंट

मोहित सूरी ने अपनी पहली नौकरी टी सीरीज के ऑफिस में बतौर ऑफिस असिस्टेंट शुरू की थी. नौकरी के शुरुआती दिनों में मोहित ऑफिस से कैसेट्स लाने और ले जाने का काम करते थे. इसके बाद उन्होंने विक्रम भट्ट के साथ असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू कर दिया. मोहित के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म जहर थी, जिसमें उनकी हीरोइन उदिता गोस्वामी थीं.

जहर फिल्म के सेट पर हुआ प्यार

मोहित के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘जहर’ में इमरान हाशमी के साथ उदिता गोस्वामी (Udita Goswami) थीं. फिल्म के दौरान ही मोहित और उदिता एक-दूसरे को पसंद करने लगे और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली. आज उदिता और मोहित के दो बच्चे हैं. डायरेक्टर मोहित सूरी और इमरान हाशमी कजिन भाई हैं. मोहित सूरी से शादी के बाद उदिता, इमरान हाशमी की भाभी बन गई. इसके अलावा उदिता पूजा भट्ट और आलिया भट्ट की भी भाभी हैं. मोहित सूरी भट्ट कैंप के डायरेक्टर हैं.

मुंबई के इस्कॉन मंदिर में दोनों ने की थी शादी

29 जनवरी 2013 में मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी ने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली. दोनों बेटी देवी और बेटे कर्मा के पेरेंट्स बन चुके हैं. मोहित हमेशा से अपनी सक्सेज मैरिज लाइफ का श्रेय वाइफ उदिता को देते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उदिता रिश्ते के लिए काफी मेहनत करती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.