गलत आदमी के हवाले कर दी मोनालिसा! आरोपों पर भड़के प्रोड्यूसर का सनोज मिश्रा, वसीम रिजवी का काला चिट्ठा खोल दिया

महाकुंभ में फेमस हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा के बारे में फिल्म प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने यह दावा किया है कि वह ट्रैप में फंस गई हैं. इस आरोप पर सनोज मिश्रा ने इस तरह रिएक्ट किया है.

Published date india.com Published: February 19, 2025 8:00 AM IST
Monalisa is in trap Sanoj Mishra react on the allegations open Wasim Rizvi black chapter
Monalisa is in trap Sanoj Mishra react on the allegations open Wasim Rizvi black chapter

महाकुंभ में फेमस हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा के बारे में फिल्म प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने यह दावा किया है कि वह ट्रैप में फंस गई हैं. जितेंद्र ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया कि वो मोनालिसा और उसके परिवार को गुमराह कर रहे हैं. इस बारे में डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मोनालिसा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सनोज मिश्रा ने कहा है कि जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी उन्हें झूठ में बदनाम कर रहे हैं. सनोज मिश्रा ने अपनी सफाई में कहा- यह वहीं व्यक्ति है जिसमें मेरी फिल्म ‘डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ की रिलीज के दौरान मेरी जान लेने की कोशिश की थी. ऐसे व्यक्ति का तो मैं नाम ही नहीं लेना चाहता हूं. क्योंकि उसका खुद का अपना कोई वजूद नहीं है. उसके ऊपर बहुत सारे अपराधिक मामले दर्ज है. मुस्लिम से वह व्यक्ति हिंदू बना है. आज वह दोनों कौम के लोगों को बदनाम किया है. वह खुद बलात्कारी है और मुझपर आरोप लगा रहा है.

सनोज मिश्रा ने कहा- आज जहां बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद और नेपोटिज्म का बोल बाला है. अगर ऐसे माहौल में किसी लड़की को एक मंच दे रहा हूं तो इसमें मेरा गुनाह क्या है? सिनेमा से मैं बहुत प्यार करता हूं. मोनालिसा की उम्र अभी साढ़े पंद्रह साल की है. वह मेरी बेटी के सामान है. खुद मेरी बेटी 18 साल की है.

monalisa new look

monalisa new look

फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने जानकारी दी है कि मोनालिसा ने भी इस मामले में वीडियो जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी है. मोनालिसा ने कहा- अभी मैं मुंबई गई ही नहीं है. मैं मध्य प्रदेश अपने घर ही हूं. यहीं पर अपने परिवार और बहन के साथ रह रही हूं और एक्टिंग की तैयारी कर रह रही हूं. सनोज मिश्रा बहुत अच्छे हैं और मुझे अपनी बेटी की तरह मानते हैं. उनके बारे में जो भी खबरें फैलाई जा रही हैं वह झूठी है. सनोज मिश्रा सर बहुत ही इज्जतदार इंसान हैं.

बता दें कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद जब से सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है, तब से मोनालिसा की खूब चर्चा हो रही है. जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा, मोनालिसा को पूरी तरह से एक्टिंग में ट्रेंड करना चाहते हैं. इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं. फिल्म के को- प्रोड्यूसर संजय भूषण पटियाला, यामीन खान, जावेद देवरियावाले हैं. इस फिल्म अमित राव, मोनालिसा के अलावा दीपक सुथा की अहम भूमिका है. बाकी कलाकारों का चयन जारी है. भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.