बेटी आलिया भट्ट को पहले भी ससुराल विदा कर चुकी हैं मां सोनी राजदान, अब दूसरी बार निभाएंगी वही रस्में

अपनी बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखना हर माता-पिता का सपना होता है. आलिया की मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट के लिए आज खुशी का सबसे बड़ा दिन है.

Written by: Akarsh Shukla
Published: April 14, 2022, 1:11 PM IST

Alia bhatt Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड की कपूर फैमिली में सालों बाद फिर से शहनाई की गूंज सुनने को मिली है. दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज आलिया भट्ट (Alia bhatt) से शादी कर अपने पिता का सपना पूरा करने जा रहे हैं. ऋषि कपूर भी चाहते थे कि आलिया भट्ट ही कपूर खानदार की बहू बने और आज वो दिन आ ही गया. हल्दी सेरेमनी पूरी होने के बाद शादी की रस्में भी शुरू हो गई है. जल्द ही रणबीर-आलिया (Ranbir-Alia ki shadi) हमेशा के लिए एकदूजे के हो जाएंगे.

अपनी बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखना हर माता-पिता का सपना होता है. आलिया की मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट के लिए आज खुशी का सबसे बड़ा दिन है. वैसे तो बड़े पर्दे पर आलिया कई बार दुल्हन बनीं है लेकिन रियल लाइफ में मां सोनी राजदान उन्हें ससुराल विदा करेंगी. रील लाइफ में सोनी राजदान एक बार पहले ही बेटी आलिया को ससुराल विदा कर चुकी हैं.

आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म ‘राजी’ में सोनी राजदान ने एक्ट्रेस की मां ‘तेजी खान’ का किरदार निभाया था. फिल्म में तेजी (सोनी) अपनी बेटी ‘सहमत’ (आलिया भट्ट) की शादी पाकिस्तान के इकबाल सय्यद (विक्की कौशल) से कराती है. मूवी में मुस्लिम रीति-रिवाज से सोनी बेटी आलिया को उनके ससुराल विदा करती हैं. हालांकि ये रील लाइफ में होता है, लेकिन आज रियल लाइफ में सोनी अपने जिगर के टुकड़े आलिया को उनके ससुराल विदा करेंगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.