मौनी रॉय ने दिखाई अपने शानदार घर की झलक, वीडियो में देखें हर एक कोना

Mouni Roy House Video: 'व्हेयर द हार्ट इज' के एक एपिसोड में मौनी रॉय ने अपने घर की शानदार झलकियां दिखाई हैं.

Published date india.com Updated: November 11, 2022 1:25 PM IST
मौनी रॉय ने दिखाई अपने शानदार घर की झलक, वीडियो में देखें हर एक कोना

Mouni Roy House Video: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हाल ही में एशियन पेंट्स के ‘व्हेयर द हार्ट इज’ में नजर आई हैं और इस दौरान उन्होंने अपने घर की सैर करवाई है. बता दें कि इस वीडियो सीरीज में मशहूर हस्तियां अपने घरों के को दिखाती हैं. मौनी अपने पति सूरज नांबियार के साथ मुंबई में रहती हैं, जिसे देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी. इस घर के लग्ज़री लीविंग रूम से लेकर कोज़ी आउटडोर एरिया तक का नजारा देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही मौनी ने बताया घर का असली मतलब क्या होता है. तो आइए वीडियो में देखें कैसा है एक्ट्रेस का घर.

इस वीडियो में आप मौनी रॉय और उनके पति सूरज के घर की सैर कराती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस घर के अंदर काफी बड़ा लिविंग रूम है, जहां उनके पीछे बड़ा सा टीवी स्क्रीन लगा हुआ है. साथ ही कमरे में खबसूरत डेकोरेशन से उसे सजाया गया है. घर के बारे में बात करते हुए मौनी ने कहा, “घर कभी जगह नहीं रहा, यह हमेशा से मेरे लोग, मेरा परिवार रहा है. अब जब मैं बड़ी हो गई हूं, तो मुझे एहसास हुआ यह आरामदायक और अच्छा दिखना बेहद जरूरी है’.

मौनी इसके बारे में आगे बात करते हुए कहती हैं कि ‘इसके साथ इमोशन जुड़ा है, इस भावना के साथ कि यह मेरा घर है, यह मेरी जगह है. मौनी के किचन की शानदार झलकियां सामने आई हैं, जहां वाइट और ब्लैक के शानदार कॉम्बिनेशन से इस कॉर्नर को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मौनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दमदार किरदार में नजर आई थीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.