'Movers & Shakers’ वाला जादू फिर लौटेगा? 14 साल बाद Shekhar Suman का वही ह्यूमर, वही तंज-क्या बदल पाएंगे गेम?

अभिनेता शेखर सुमन अनस्क्रिप्टेड लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के साथ टीवी पर 14 साल बाद वापसी कर रहे हैं.

Written by: Pooja Batra Edited by: Pooja Batra
Published: May 12, 2026, 11:04 PM IST

टीवी की दुनिया में अपने खास अंदाज़ और बेबाक होस्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले Shekhar Suman एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं. करीब 14 साल के लंबे गैप के बाद उनकी यह वापसी किसी “वनवास” के खत्म होने जैसी मानी जा रही है. उनका नया शो ‘शेखर टुनाइट’ जल्द ही दर्शकों के बीच होगा, और फैंस इस खबर से खासे एक्साइटेड हैं.

जब अभिनेता के 14 साल के लंबे ब्रेक की तुलना ‘वनवास’ से की गई तो, इस पर शेखर ने कहा, “हर इंसान के अंदर का ‘राम’ उसे वनवास के बाद सच्चाई की ओर ले जाता है. यह शो भी इसी सच्चाई के लिए बना है, जिसमें बिना डरे बोलना, सिस्टम पर सवाल उठाना और सोए हुए समाज को जगाना है.”

लोगों का नज़रिया बदलेगा

शेखर ने आगे बातचीत में स्पष्ट किया कि यह शो न केवल मनोरंजन के लिए है, बल्कि बदलाव का नजरिया भी बनेगा. मैं लंबे समय से देख रहा हूं कि समाज में क्या चल रहा है, लोकतंत्र के साथ क्या हो रहा है, देश में क्या चल रहा है. बहुत से लोगों को इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए और अपनी आवाज उठाने का मतलब यह नहीं है कि आप उन्हें गाली देना शुरू कर देंगे. मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं.

केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, जज्बात है

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हम सम्मानजनक तरीके से भी तीखे सवाल पूछ सकते हैं. मैं जनता का प्रतिनिधि बनकर उन नेताओं और अभिनेताओं से सवाल पूछूंगा, जिनके पास समाज को बदलने की शक्ति है.”

इस शो का निर्माण शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन द्वारा किया जा रहा है. अध्ययन के लिए यह शो केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक जज्बात है.

वो जादू हमेशा दिल में रहेगा

उन्होंने शो के बारे में कहा, “यह मेरे लिए बहुत ही निजी है. ऐसा लग रहा है कि जैसे ऐसे दौर, कलाकार और आवाज की वापसी हो रही है, जिसने इस देश में बातचीत वाले मनोरंजन को नई पहचान दी हो. मेरे और मेरी पूरी पीढ़ी के लिए शेखर सुमन एक लीजेंड हैं. लोग आज भी उनकी हाजिरजवाबी, शानदार मोनोलॉग और बातचीत करने के अनोखे अंदाज को याद करते हैं. मैंने बचपन से उस जादू को बहुत करीब से देखा है और वही जादू हमेशा मेरे दिल में बना रहा.”

(इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.