आज बॉक्स पर भिड़ेंगी 3 फिल्में... 'तुम्हारी सुलू', 'अक्सर 2' और 'जस्टिस लीग', फिल्म देखने से पहले जान लें उनके बारे में

आज है शुक्रवार यानी फ़िल्मी फ्राइडे

Published date india.com Published: November 17, 2017 8:00 AM IST
Movies releasing on 17th November 2017 | आज बॉक्स पर भिड़ेंगी 3 फिल्में... 'तुम्हारी सुलू', 'अक्सर 2' और 'जस्टिस लीग', फिल्म देखने से पहले जान लें उनके बारे में

आज है शुक्रवार यानी फ़िल्मी फ्राइडे. आज के दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रिलीज़ होती है. इस दिन का इंतज़ार फिल्म देखने वाले फैन्स बेसब्री से करते हैं. आज के ही दिन फिल्मों की किस्मत लिखी जाती है. कुछ फिल्में हिट हो जाती हैं तो कुछ पिट जाती हैं. खैर, आज 17 नवंबर को भी बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्में रिलीज़ हुई हैं. अब देखना होगा कि ऑडियंस हरी झंडी किसे दिखाते हैं. फिल्मों को देखने से पहले थोड़ा उनके बारे में जान लें.

तुम्हारी सुलू

विद्या बालन की कॉमेडी फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ से लोगों को खूब उम्मीदें हैं. विद्या की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रहीं और यही वजह है जो ये फिल्म उनके लिए बहुत ख़ास है. फिल्म में विद्या एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही है जो रेडियो जॉकी बन जाती है और रेडियो पर लेट नाईट शोज करती है. फिल्म को डायरेक्ट किया है सुरेश त्रिवेणी ने. फिल्म हर वर्ग के लोगों के लिए है.

अक्सर 2

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अक्सर 2 एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें ज़रीन खान, गौतम रोड़े, अभिनव शुक्ला और मोहित मदन मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म साल 2006 में आई इमरान हाश्मी की फिल्म अक्सर की सिक्वल है. फिल्म को अनंथ नारायण महादेवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का ट्रेलर काफी बोल्ड है. फिल्म का कोई ख़ास बज़ नहीं बना है.

जस्टिस लीग

जस्टिस लीग एक हॉलीवुड फिल्म है जो सुपरहीरोज पर आधारीत है. फिल्म को डायरेक्ट किया है जैक सिंडर ने. फिल्म में बेन अफ्लेक, एमी एडम्स, गल गडोट, हेनरी केविल, एज्रा मिलर, रे फिशर, जेरेमी आयरन्स, डीयेन लेन, कोनी निल्सन और सियारा हिंड्स जैसे एक्टर्स हैं. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे सुपरहीरोज मिलकर दुनिया को बचाते हैं.

चलिए अब जबकि आप फिल्मों के बारे में जान चुके हैं तो देर किस बात की. जाइये और फिल्म देखिए. कमेंट्स कर हमें ज़रूर बताएं कि आपने किस फिल्म को देखा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.