आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो रहीं है ये 4 फिल्में, थिएटर जाने से पहले जान लें इनके बारे में

आज है शुक्रवार यानी फ़िल्मी फ्राइडे

Published date india.com Published: November 3, 2017 8:00 AM IST
Movies releasing on 3rd November 2017 | आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो रहीं है ये 4 फिल्में, थिएटर जाने से पहले जान लें इनके बारे में

तो आज हफ्ते का वो दिन है जिसका इंतज़ार फैन्स बेसब्री से करते हैं. जी हां आज है शुक्रवार यानी फ़िल्मी फ्राइडे. आज बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज़ होती है. कुछ हिट हो जाती हैं कुछ पिट जाती हैं लेकिन आज ही के दिन फिल्मों की किस्मत पता चलती है. आज 3 नवंबर को 4 फिल्में रिलीज़ हो रहीं हैं. इसमें से कुछ का बज़ खूब बना हुआ है तो कुछ के तो नाम भी लोगों को नहीं पता हैं. खैर, आज शुक्रवार है तो लोग फिल्म देखने जाएंगे ही. तो चलिए नज़र डालते हैं उन फिल्मों पर जो आज रिलीज़ होंगी.

इत्तेफाक

इत्तेफाक एक थ्रिलर फिल्म है जिसे डायरेक्ट किया है अभय चोपड़ा ने. फिल्म रेड चिलीज और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना डबल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. केस में दो विटनेस हैं जिन पर पुलिस को शक भी है. दोनों एक्टर्स उस रात की अलग-अलग कहानी बताते हैं जिसमें से एक सही है और एक गलत.

राम रतन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राम रतन एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे लिखा है प्रफुल पारेख ने और इरेक्ट किया है गोविन्द सक्रिय ने. फिल्म में डेज़ी शाह और ऋषि भूटानी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का ट्रेलर और कई गाने सामने आए लेकिन लोगों में इसका कोई ख़ास बज़ नहीं बना हुआ है.

रिब्बन

कल्कि कोचलिन और सुमीत व्यास की फिल्म रिब्बन का ट्रेलर काफी पसंद किया गया. फिल्म स्मॉल बजट है लेकिन कहानी काफी दिलचस्प लग रही है. ट्रेलर में एक ऐसे कपल के बारे में बताया गया है जो अपनी ज़िन्दगी को खूब एन्जॉय करते हैं. दोनों अपने काम और करियर को लेकर काफी सीरियस हैं. लेकिन इन सबके बीच पता चलता है कि कल्कि का किरदार फिल्म में प्रेग्नेंट है. इसके बाद दोनों की ज़िन्दगी कैसे बदलती है ये दिखाया गया है.

थॉर रैग्नारोक

मार्वल सीरीज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थॉर रैग्नारोक’ भी कल रिलीज़ हो रही है. ये एक हॉलीवुड फिल्म है और इसका खूब बज़ बना हुआ है. फिल्म का ट्रेलर देख साफ़ होता है कि इसमें एक्शन सीन्स का खूब डोज है. इस साइंस फिक्शन  फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, केट ब्लैंचेट और टॉम हिडलस्टन ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म को डायरेक्ट किया है ताइका वेटिटी ने. फिल्म 3D में भी रिलीज़ हो रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.