MS Dhoni Daughter Ziva Christmas Celebrations: पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेसन की झलक दिखा रही हैं. जीवा के वीडियो लगातार फैंस को पसंद आ रहे हैं औऱ वो अपने खास क्रिकेटर धोनी को देखकर भी बेहद खुश हो गए हैं. जीवा सिंह धोनी भले ही कैमरे के सामने कम आती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के सीथ जुड़ी रहती हैं. इसी कड़ी में जीवा सिंह धोनी ने अपने क्रिसमस के कुछ क्लिप वीडियो के जरिए साझा किए हैं.
जीवा सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया पर बेहतरीन वीडियो शेयर किया है जिसमें वो क्रिसमस सेलिब्रेशन का नजारा फैंस को दिखा रहा हैं. जीवा के वीडियो में आप उन्हें बर्फ में मस्ती करते हुए देख सकते हैं कभी वो बर्फ में खेलती हुईं तो कभी स्नोटॉय के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ ही जीवा ने अपनी मां साक्षी के साथ सेल्फी क्लिक करवाई है. इस वीडियो में खान से लेकर परिवार के औऱ दोस्तों की झलक भी देखने को मिल रही है. वीडियो में हमें महेंद्र सिंह धोनी भी दिखाई देते हैं, जो खाने की टेबल पर कुछ काटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई है.
बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था और वो महेंद्र सिंह धोनी के इकलौती संतान हैं. जीवा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें औऱ वीडियो पोस्ट करती रहती हैं औऱ अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके पास उनका अपना वैरिफाइड इंस्टा अकाउंट है, जिस पर अक्सर जीवा के वीडियोज और तस्वीरें शेयर की जाती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.