MTV Roadies 19 : शूट से पहले मेकअप कराती दिखीं Rhea Chakraborty, बोलीं- आखिरी बार इसी सेट पर किया काम

Rhea Chakraborty : रिया वैनिटी वैन में अपना मेकअप करवाती नजर आ रही हैं और एक लड़की उनसे पूछती है कि सेट पर वापस आकर कैसा लग रहा है.

Written by: Akarsh Shukla Edited by: Akarsh Shukla
Published: April 13, 2023, 4:01 PM IST

Rhea Chakraborty In Roadies : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती 3 साल के लंबे गैप के बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को जेल तक जाना पड़ा था. सोशल मीडिया पर भी रिया चक्रवर्ती को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब वो फिर से अपने काम पर लौट आई हैं. हाल ही में रिया ने रोडीज के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शूट के लिए रेडी होती दिखाई दे रही हैं. वो एमटीवी रोडीज सीजन 19 में एक्टर गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के साथ गैंग लीडर्स के तौर पर दिखाई देंगी. शो को एक्टर सोनू सूद होस्ट करेंगे.

गुरुवार को मेकअप रूम से एक वीडियो शेयर करते हुए रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ये एक लंबे इंतजार का गेम था, सेट पर वापस आना, काम पर वापस आना एक ऐसी खुशी है जिसे मैं बयां नहीं कर सकती. दिल खुशी से भरा हुआ है, सेट पर जाने के लिए एक्साइटेड हूं, आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. समय कठिन रहा है, लेकिन आपका प्यार सच्चा रहा है.’ वीडियो में एक्ट्रेस वैनिटी वैन में अपना मेकअप करवाती नजर आ रही हैं और एक लड़की उनसे पूछती है कि सेट पर वापस आकर कैसा लग रहा है.

सवाल का जवाब देते हुए रिया कहती हैं, ‘तो, मैंने तीन साल में शूटिंग नहीं की है और मैं सेट पर वापस आ गई हूं. वैनिटी वैन बिल्कुल नया महसूस हो रहा है, बीते कुछ दिनों से बाल और मेकअप नहीं किया है. सब कुछ नया-नया सा लग रहा है. ये शॉकिंग है कि जब मैंने तीन साल पहले शूटिंग की थी, तो उस समय भी यही वैनिटी वैन थी और इसी सेट पर मैं शूट कर रही थी. मैं तीन साल बाद यहां वापस आई हूं.’ रिया के इस वीडियो पर कई यूजर्स उन्हें अभी भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ने उनके सेट पर वापसी का स्वागत भी किया है. एक फैन ने लिखा, ‘आपके लिए बहुत खुश हूं रिया. आप भी खुशियों की हकदार है, इस नए सफर में आपके सक्सेस की कामना करता हूं.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.