Ranbir Kapoor के चेहरे की वजह से उन्हें मिला 'प्रभु श्रीराम' का किरदार? कास्टिंग डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

Know Why Ranbir Kapoor Is Cast As Ram In Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे. ऐस में अब मुकेश छाबड़ा ने बताया है कि आखिर क्यों उन्हें इसके लिए चुना गया है.

Published date india.com Updated: August 21, 2024 1:36 PM IST
Ranbir Kapoor के चेहरे की वजह से उन्हें मिला 'प्रभु श्रीराम' का किरदार? कास्टिंग डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

Know Why Ranbir Kapoor Is Cast As Ram In Ramayana: नितेश तिवारी अपनी फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में है और इस फिल्म की शूटिंग भी चल रही और खास बात ये है कि इस फिल्म के सेट से इसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी. ये तो सभी जानते हैं कि रामायण में राम के किरदार में कोई और नही बल्कि एनिमल एक्टर रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं. वहीं सीता के तौर पर आप साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब फैंस जानना चाह रहे हैं कि इस फिल्म के लिए राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को क्यों चुना गया है? ऐसे में अब फैंस के सारे सवालों के जवाब मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ना बताया है और उन्होंनो जो कुछ कहा है, जिससे आप शायद जुड़े पाएं औऱ सहमति भी बना लें.

राम के तौर पर क्यों चुने गए रणबीर कपूर

नीतेश तिवारी की रामायण में जब भगवान राम के किरदार के लिए जब रणबीर का किरदार सामने आया तो इसके लिए मेकर्स को अच्छा खासा ट्रोल किया गया, क्योंकि इससे ठीक पहले उन्होंने हिंसक फिल्म एनिमल की थी. इसके साथ ही उनकी लाइफस्टाइल को लेकर बातें कही गई और साथ ही सोशल मीडिया का एक वर्ग मेकर्स के इस फैसले के खिलाफ नजर आया. वहीं इन सबके बाद नीतेश तिवारी अपने फैसले पर खड़ रहे और राम के तौर पर रणबीर कपूर को चुना और अब ये फैसला मेकर्स ने क्यों किया है इस पर मुकेश छाबड़ा ना अपनी बात रखी है.

रणबीर के चेहरे पर है शांति

रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में हाल में में मुकेश छाबड़ा पहुंचे थे और इस दौरान जब उनसे रणबीर कपूर और रामायण की कास्टिंग की बात की गई तो उन्होंने इसका बहद सटीक जवाब दिया. मुकेश ने इसके बारे में बात करते हुए काह कि ‘उसके चेहरे पर जो काल्मनेस यानि की शांति और ठहराव है वो तो चाहिए थी ना…नीतेश ने बहुत पहले ही सोच लिया था वो इस रोल के लिए उन्हें ही चुनेंगे. ये बहुत सही फैसला है और वो आपको मालूम चलेगा फिल्म के आने के बाद’.

ये भी पढ़ें: https://www.india.com/hindi-news/gallery-hindi/yuvika-chaudhary-finally-reacts-to-peoples-question-says-yes-i-have-ivf-pregnancy-7182060/

रामायण का आएगा दूसरा भाग?

मुकेश ने इसके बारे में आगे बात करते हुए कहा कि ‘इस तरह के प्रोजेक्ट्स में कास्टिंग के लिए बहुत ईमानदारी की जरूरत होती है. इसलिए इसे थोड़ा अलग तरीके से किया जाका है. मुकेश का मानना है कि माइथोलॉजिकल फिल्मों के लिए कास्टिंग ऑथेंटिसिटी और सम्मान के साथ होती है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि हो सकता है कि रामायण का सीक्वल भी आएगा है और उसके लिए भी तैयारी की जा रही है और कास्टिंग की जा रही है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.