मुकेश खन्ना ने रणबीर के राम बनने पर कसा तंज, कहा 'जिसे रावण के रोल में कास्ट करना चाहिए...'

Mukesh Khanna's on Ranbir Kapoor Casting as Ram: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में राम के किरदार में नजर आने वाले हैं.

Published date india.com Updated: December 24, 2024 11:09 AM IST
मुकेश खन्ना ने रणबीर के राम बनने पर कसा तंज, कहा 'जिसे रावण के रोल में कास्ट करना चाहिए...'

Mukesh Khanna’s on Ranbir Kapoor Casting as Ram: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी बहुत ही जल्द रामायण फिल्म लेकर आ रहे है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें ये दो भागों में पर्दे पर आएगी और इसे लेकर फैंस खासे उत्साहित है, क्योंकि इसमें राम की भूमिका में बर्फी एक्टर रणबीर कपूर दिखाई देंगे और सीता के किरदार में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी.  बता दें यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा. ऐसे में राम के किरदार में रणबीर कपूर का नाम सुनकर हमारे शक्तिमान खासे नराजा है और वो आए दिन एक्टर पर तंज कसते हैं और हाल ही में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता कि वो इसके लिए बेस्ट हैं.

आपको राम जैसा लगना पड़ेगा

मुकेश खन्ना से मिड-डे ने इंटरव्यू के दौरान एक सवाल पूछा कि भगवान राम की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर पर आप क्या सोचेत हैं तो इसके जवाब में शक्तिमान ने बेहद बेबाकी से कहा कि ‘अपनी रियल लाइफ में अगर कोई लंपट छिछोरा है, तो वो स्क्रीन पर पर भी ऐसा ही नजर आएगा. यदि आप राम का किरदार निभा रहे हैं तो आपको राम जैसा लगना पड़ेगा’.

राम जैसा ही बने न कि रावण की तरह

मुकेश खन्ना ने मिड डे के साथ इंटरव्यू में कहा ‘अरूण गोलिव वे जो किरदार किया है उससे एक गोल्ड स्टैंडर्ड बनता है. मैं बस वहीं कहूंगा कि जो भी राम का किरदार निभाए वो राम जैसा ही बने न कि रावण की तरह और उसे पार्टी करने और शराब पीने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, लेकिन मैं कौन होता हूँ यह तय करने वाला कि राम की भूमिका कौन निभाएगा.’

Akshara Singh ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, ‘मैं मरते-मरते बची..कमरे में पीटते थे’ 9

प्रभास को पब्लिक ने एक्सेप्ट नहीं किया था

मुकेश ने इसके आगे कहा कि ‘जिसे भी राम के लिए कास्ट किया जाए वो याद रखें प्रभास को क्या रिएक्शन मिला था. प्रभास को पब्लिक ने एक्सेप्ट नहीं किया था, जबकि वह इतने बड़े स्टार हैं. इसलिए नहीं कि वह बुरे एक्टर हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि वह राम की तरह नहीं लग रहे थे.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.