Mumbai Saga Trailer: John-Emraan की फिल्म 'मुंबई सागा' का ट्रेलर रिलीज, डायलॉगबाजी और एक्शन मचा रहा है धमाल

Mumbai Saga Trailer John Abraham and Emraan Hashmi Will Blow Your Mind: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया है.

Published date india.com Published: February 26, 2021 5:00 PM IST
Mumbai Saga Full HD Available For Free Download Online on Tamilrockers and Other Torrent Sites
Mumbai Saga Full HD Available For Free Download Online on Tamilrockers and Other Torrent Sites

Mumbai Saga Trailer John Abraham and Emraan Hashmi Will Blow Your Mind: जॉन अब्राहम (John Abraham) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फ़िल्म मुंबई सागा (Mumbai Saga) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया है. फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. जॉन एक बार फिर फुल एक्शन अवतार में हैं और साथ ही फिल्म में जमकर एक्शन है जो लोगों को बहुत पसंद आने वाला है.

इस फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) समीर सोनी (Samir Soni) और रोनित रॉय (ROnit Roy) जैसे कई सितारे अभिनय करते दिखेंगे. ट्रेलर काफी दमदार है. इस फिल्म की कहानी 80 के दशक की है और इसमें एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है.

गैंगस्टर अमर्त्य राव है की भूमिका में जॉन अब्राहम (John Abraham) दिख रहे हैं. ट्रेलर में वो धांसू एक्शन करते दिखे हैं. इसमें दिखाया गया है कि अमर्त्य राव बॉम्बे की सड़कों पर पला बढ़ा है और भाई की मौत के बाद वो गैंगेस्टर बन जाता है. इस फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.