By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Naga Chaitanya Planning To Marry Again But Not With The Actress After Seperation Of Samantha Ruth Prabhu It Will Heal His Wound
सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद टूट गए थे Naga Chaitanya, जख्म भरने के लिए करेंगे दूसरी शादी? ऐसी होगी नई दुल्हन!
साउथ के सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की तलाक की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था. अब खबर है कि वो दूसरी शादी करने वाले हैं.
साउथ के सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की तलाक की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था. इस कपल की शादी और लव अफेयर लंबे समय तक चर्चा में रह थी और इनका अलग होना हर किसी को हैरान कर गया था और दोनों ने साल 2017 में सात फेरे लिए थे. तलाक के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं और अपने काम पर फोकस करने लगे. लेकिन अब खबर है कि नागा दोबारा शादी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की माने तो वे इस बार इंडस्ट्री से बाहर किसी से शादी करना चाहते हैं.
उनकी तरफ से अभी तक इस तरह की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. कहा जा रहा है कि समांथा से तलाक के बाद नागा काफी अकेले हो गए थे. वे अंदर से पूरी तरह टूट गए थे.

Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya
वहीं नागा की एक्स वाइफ सामंथा ने भी तलाक के बाद इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपना दुख हल्का किया था. सामंथा ने लिखा था- मेरे पर्सनल क्राइसिस में आपके इमोशनल इंवेस्टमेंट ने मुझे अभिभूत कर दिया है. आपकी गहरी सहानुभूति, चिंता के लिए धन्यवाद जिससे मुझे गलत अफवाहों और खबरों के विरुद्ध खड़े रहने का साहस दिया है’. सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) कहती हैं कि ‘वे कहते हैं कि मेरे कई अफेयर हैं, मैं बच्चे नहीं चाहती, मैं मौक़ापरस्त हूं और अब ये कहा जा रहा है कि मेरे कई ऍबोर्शन हुए हैं.

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य
तलाक अपने आपमें एक बेहद दर्दनाक प्रोसेस है. मुझे अकेले इससे उबरने का वक्त दीजिए. मुझपर पर्सनली ऐसा अटैक बेहद कठोर है. लेकिन मैं वादा करती हूं कि मैं किसी चीज या किसी को अपने आपको तोड़ने नहीं दूंगी’.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें