By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Naga Chaitanya Second Marriage After Divorce With Samantha Who Is Bride
Samantha से तलाक के बाद नागा चैतन्य दोबारा चढ़ेंगे घोड़ी? कौन है वो हसीना?
साउथ के एक्टर्स Naga Chaitanya-Samantha ने 2017 में शादी की थी और 2012 में अलग हो गए थे. अब खबर है कि अभिनेता दोबारा शादी करने जा रहे हैं.
टॉलीवुड स्टार नागा चैतन्य एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. तलाक के बाद दोनों दोस्त की तरह रहते हैं. हालांकि नागा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तलाक के बाद दोस्त की तरह रहना इरिटेट करता है. सामंथा से तलाक के बाद अब नागा की दूसरी शादी की खबर हैं. हालांकि वो कौन है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता के पिता नागार्जुन अपने बेटे की दूसरी शादी करवाना चाहते हैं.
कहा ये भी जा रहा है कि वो लड़की किसी बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं. हालांकि इसके लिए अभी तक कोई आधारिक जानकारी नहीं मिली है. वैसे कई बार उनका नाम शोभिता धुलिपाला के साथ जुड़ चुका है. फैंस को भी एक्टर के दोबारा घर बसने का बेसब्री से इंतजार है.

Naga Chaitanya-Samantha
ब्रेक-अप के बारे में बात
बता दें, नागा चैतन्य अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं. उन्होंने 2021 तक समांथा रुथ प्रभ के साथ शादीशुदा लाइफ एंजॉय की, लेकिन उसी साल अक्टूबर में अपने तलाक का ऐलान कर दिया. नागा चैतन्य कुछ वक्त पहले अपनी फिल्म कस्टडी (Custody) के लिए यूट्यूबर इरफान के साथ एक वीडियो में नजर आए. समांथा संग शादी से पहले चैतन्य ने अपने ब्रेक-अप के बारे में बात की.
ये रिश्ता परेशान करता है
यूट्यूबर इरफान ने कहा कि एक लड़की से अलग होने के बाद, अच्छे दोस्त की तरह रहा जा सकता है. इस पर चैतन्य ने तुरंत उनके जवाब दिया, ‘हम अच्छे दोस्त हो सकते हैं, ये वो रिश्ता है जो मुझे सबसे ज्यादा परेशान करता है. मैंने दोस्ती के लिए नहीं कहा.’ जब इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई, तो कई लोग चैतन्य की राय से सहमत थे. पॉडकास्ट में नागा चैतन्य ने जीवन में अपने सबसे बड़े पछतावे के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने आप में कोई पछतावा नहीं है.
बता दें, नागार्जुन (Nagarjuna Birthday) एक मल्टीटैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है. बॉलीवुड में उनके और मनीषा कोइराला के ‘तू मिले दिल खिले’ गाने ने 90 के दशक में धूम मचा दी थी. ये गाना आज भी युवा दिलों की धड़कनें तेज कर देता है. उनकी फिल्म ‘मेरी जंग’, ‘वन मैन आर्मी’ ने बॉलीवुड में बड़े-बड़े एक्टर्स को पीछे टक्कर दी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें