तीरंदाजी पर पहली बार इंडिया में बनी फिल्म इस दिन होगी रिलीज़, Naga Shaurya मचाएंगे तहलका

Sports Drama 'Lakshya': 'लक्ष्य' तीरंदाजी के प्राचीन खेल पर आधारित भारत की पहली फिल्म है.

Published date india.com Published: November 26, 2021 12:10 PM IST
Naga Shaurya's first sports drama on archery Lakshya all set to release on December 10 this year
sports drama on archery Lakshya

Naga Shaurya’s sports drama ‘Lakshya‘: तेलुगु स्टार नागा शौर्य
(Naga Shaurya) का आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा ‘लक्ष्य’ 10 दिसंबर को रिलीज होगी. शौर्य की 20वीं फिल्म ‘लक्ष्य’ संतोष जगरलापुडी द्वारा निर्देशित है.

यह 10 दिसंबर को दुनिया भर में अपनी थिएटर रिलीज के लिए तैयार है.

निमार्ताओं ने एक दिलचस्प पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख की घोषणा सोशल मीडिया पर की. अपने चेहरे पर एक उदास नजर के साथ, शौर्य अपने सुडौल शरीर को दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही उन्हें एक धनुष और एक तीर पकड़े हुए देखा जा सकता है.

‘लक्ष्य’ तीरंदाजी के प्राचीन खेल पर आधारित भारत की पहली फिल्म है. फिल्म में नागा शौर्य एक नए अवतार में दिखाई देते हैं. ‘लक्ष्य’ का पोस्ट-प्रोडक्शन के अपने अंतिम चरण में है.

अभिनेत्री केतिका शर्मा शौर्य की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी. फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और नॉर्थ स्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले नारायण दास नारंग, पुष्कुर राम मोहन राव और सरथ मरार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

संगीतकार काला भैरव ने फिल्म के लिए साउंडट्रैक दिया है, जबकि राम रेड्डी ने छायांकन किया है, और जुनैद संपादक हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.