Nana Patekar Video: थप्पड़ मारने पर नाना पाटेकर ने हाथ जोड़कर दी सफाई, बोले 'फिल्म का सीन समझकर...'

Nana Patekar Slaps Fan Video: नाना पाटेकर ने कहा कि कथित थप्पड़ वास्तव में उनकी नई फिल्म 'जर्नी' का एक शॉट था.

Published date india.com Published: November 16, 2023 7:43 AM IST
Nana Patekar Video: थप्पड़ मारने पर नाना पाटेकर ने हाथ जोड़कर दी सफाई, बोले 'फिल्म का सीन समझकर...'

Nana Patekar Slaps Fan Video: फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने वाराणसी में शूटिंग के दौरान एक फैन को थप्पड़ मार दिया था, जिस पर अब प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. गदर-2 फेम अनिल शर्मा की नई फिल्म की शूटिंग इन दिनों वाराणसी में अलग-अलग लोकेशन पर चल रही है. इसमें नाना पाटेकर भी किरदार निभा रहे हैं, पिछले दिनों काशी के दशाश्वमेध घाट के पास हो रही शूटिंग एक दौरान नाना पाटेकर का एक फैन को मारने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद हड़कंप मच गया और ट्विटर पर लगाातर वो ट्रेंड हो रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ ये मामला इतना बढ़ गया कि अभिनेता को खुद सफाई पेश करने आना पड़ा है. अभिनेता के अनुसार उन्होंने किसी प्रशंसक को थप्पड़ नहीं मारा था, यह उनकी नई फिल्म का एक सीन था.

नाना ने थप्पड़ पर दी सफाई

नाना पाटेकर ने कहा कि कथित थप्पड़ वास्तव में उनकी नई फिल्म ‘जर्नी’ का एक शॉट था. नाना का कहना है, ‘एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मैंने किसी बच्चे को मारा है. हालांकि ये सीक्वेंस हमारे फिल्म का हिस्सा है. हमें एक रिहर्सल करनी थी जिसमें पीछे से एक बंदा मुझे कहता है कि, ”ऐ बुढ़ऊ टोपी बेचनी है क्या?” मैंने हैट पहनी थी तो वो आता है. मैं उसको पकड़ता हूं, मारता हूं और कहता हूं कि बदतमीजी बंद करों…तमीज से पेश आओ. ये कोई तरीका नहीं है. ये एक रिहर्सल हम कर चुके थे. डायरेक्टर ने इसको एक बार फिर से कराया. हम शुरू ही करने वाले थे कि ये जो वीडियो में बच्चा है, अंदर आ गया. हमें नहीं मालूम था कि ये कौन है. हमें लगा हमारा भी बंदा है. हमने सीन के हिसाब से उसको एक मार दी.’

नाना ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

आगे नाना हैरानी से कहते हैं, ‘बाद में पता चला कि ये हमारा बंदा तो है नहीं. वहां बहुत भीढ़ होती है. हमें पता नहीं चला. ये गलती से हो गया. हमने अपना ही बंदा समझकर किया है.’ इसके बाद नाना पाटेकर हाथ जोड़कर माफी मांगकर कहते हैं और कहते हैं, “अगर कोई गलतफहमी है तो मुझे माफ कीजिए. हम ऐसे किसी को मारते नहीं. आज तक हमने ऐसा किया नहीं. लोग हमने इतना प्यार करते हैं. हम कभी ऐसी हरकत नहीं करेंगे.” नाना उस लड़के से भी माफी मांगते हैं जिसने बेमतलब झापड़ खाया. वे कहते हैं कि लड़का घबराकर भाग गया. मिलता तो हम उससे भी माफी मांग लेते. वहां जहां घाट पर शूटिंग चल रही है, बहुत भीड़ होती है लेकिन हमको कभी काम करने में कोई दिक्कत नहीं हुई.

नाना पर क्या होगा केस ?

इसी बीच अधिकार सेना के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एफआईआर की मांग की है. वहीं पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि नाना पाटेकर ने जर्नी फिल्म की शूटिंग के दौरान दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान सेल्फी ले रहे फैन को एक जोरदार थप्पड़ जड़कर भगाया. क्रू मेंबर द्वारा उस फैन की गर्दन भी मरोड़ी गई, जिसके संबंध में वायरल हो रहे वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि यह एक आपराधिक कृत्य है. अमिताभ ठाकुर ने इस घटना की सामाजिक रूप से अतीत गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.