Naseeruddin Shah Birthday: पिता की मौत पर जनाज़े में नहीं गए नसीरुद्दीन, बेड़ियां तोड़कर बने थे एक्टर

Naseeruddin Shah Birthday: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 20 जुलाई 1950 को जन्मे नसीरुद्दीन शाह आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं.

Published date india.com Published: July 20, 2024 7:48 AM IST
Naseeruddin Shah Birthday: पिता की मौत पर जनाज़े में नहीं गए नसीरुद्दीन, बेड़ियां तोड़कर बने थे एक्टर

Naseeruddin Shah Birthday: आज बेहतरीन एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अपना 73वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. नसीरुद्दीन शाह ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है. नसीरुद्दीन शाह सिनेमा जगत के उन सितारों में से एक हैं, जिनकी चमक समय के साथ लगातार बढ़ती ही गई, उनके अभिनय का लेवल ही कुछ अलग है. वह हीरो की तरह अभिनय नहीं करते थे बल्कि एक्टर की तरह एक्टिंग करते थे, उनका थियेटर से लेकर फिल्‍मों तक का सफर बहुत लाजवाब रहा है.

दादा और चाचा पाकिस्तान चले गए

नसीरुद्दीन शाह के पिता अली मोहम्मद शाह तहसीलदार हुआ करते थे, तब भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारा हो रहा था और उस समय दादा और चाचा पाकिस्तान चले गए. वहीं परिवार में इकलौते नसीरुद्दीन शाह के पिता थे जिन्होंने भारत में रहने का फैसला किया. दरअसल एक्टर के पिता अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन नसीरुद्दीन शाह को बस इसी काम में मन नहीं लगता था.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया

बॉलीवुड के मशहूर नायक नसीरुद्दीन शाह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं. इनके पिता आर्मी अफसर थे जबकि मां गृहिणी थीं. नसीर की शुरुआती पढ़ाई सेंट ऐंसेल्‍म स्कूल अजमेर और सेंट जॉजेफ कॉलेज, नैनीताल से हुई. नैनीताल के बाद उन्‍होंने कला में अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद वे दिल्ली आ गए और नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया. नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म ‘निशांत’ से की थी. इस फिल्म में उनका रोल बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे.

पढ़ाई से बचने के लिए बने एक्टर

नसीरुद्दीन फिल्मों का शौक तो रखते ही थे लेकिन फिल्मों में आने की उनकी एक वजह ये भी थी कि वो पढ़ाई से बचना चाहते थेय एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि, ‘मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर था, बात बात पर शिक्षकों से थप्पड़ खाता थाय उस वक्त मैंने सोचा कि फिल्मों में करियर बनाना चाहिएय पढ़ाई से बचने का ये एकमात्र रास्ता है’य उस वक्त वो महज 11-12 साल के थे, जब उनकी पढ़ाई पूरी हो गई और पिता ने पूछा आगे क्या करना है तब उन्होंने कहा कि मुझे एक्टिंग में ही करियर बनाना है.

पिता के संग अच्छे नहीं थे रिश्ते

नसीरुद्दीन शुरू से पढ़ाई में कमजोर थे ऐसे में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लेने की वजह से उनके पिता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था. हालांकि कुछ सालों के बाद रिश्तों में मिठास तो आई थी, क्योंकिएक दिन 600 रुपये की उन्हें जरूरत पड़ी, एक्टर ने पिता का खत लिखा और पिता ने उन्हें पैसे भेज दिया. हालांकि इसके पहले दोनों के रिश्ते अच्छे होते पिता का निधन हो गया और नसीरुद्दीन को पिता के साथ अपने खुशहाल रिश्ते को जीने का खास मौका नहीं मिल पाया.

घंटों तक कब्रे पर बैठकर बातें कहते रहे

बताया जाता है कि पिता की मौत से वो इस कदर दुखी थे कि वो जनाजे में भी शामिल नहीं हुए और फिर इसके कुछ समय बाद नसीर पिता की कब्र के पास पहुंचे औप उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था. बताया जाता है कि घंटों तक वो वहां बैठकर अपनी वो सारी बातें कहते रहे, जो वो जीते जी कभी कह ही न सके थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.