Naseeruddin Shah की पहली पत्नी थीं बेहद खूबसूरत, इधर पति की दूसरी शादी हुई उधर उनका देहांत हो गया...Unseen Photos

Naseeruddin Shah Birthday, First Wife Manara Sikri Love Story and Photos: नसीर ने 19 साल की उम्र में खुद से 16 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी.

Published: July 20, 2021, 8:24 AM IST

Naseeruddin Shah Birthday, First Wife Manara Sikri Love Story and Photos: हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों की वजह से ख़बरों में रहते हैं. सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मान भी मिल चुका है. अपने अभिनय और अपने किरदार से हर किसी का दिल जीतने वाले नसीरुद्दीन शाह का आज जन्मदिन (Happy Birthday Naseeruddin Shah) है. 20 जुलाई, 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जन्मे नसीर आज 71 साल के हो गए हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ से हम सब वाकिफ हैं. इसलिए आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताएँगे.

Naseeruddin Shah on why Ramprasad Ki Tehrvi should be seen in theatres read detail

अपने अभिनय से लोगों के दिलों में उतर जाने वाले एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने दो शादियां की थीं. आज आपको उनकी पहली पत्नी के बारे में बताते हैं. नसीर ने 19 साल की उम्र में खुद से 16 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी. नसीरुद्दीन की पहली शादी सुरेखा की सौतेली बहन मनारा सीकरी से हुई थी. मनारा को प्रवीण मुराद के नाम से भी जाना जाता है.

जब ये बात नसीर के घर में ये बात पता चली तो वे आग बबूला हो गए. मनारा उम्र में बड़ी ही नहीं बल्कि शादीशुदा और एक बच्चे की मां थीं. किसी ने इस शादी के लिए हामी नहीं भरी. लेकिन नसीर पर मनारा का प्यार सिर चढ़कर बोल रहा था. उन्होंने किसी की ने सुनी और अपने घरवालों से बगावत करके शादी कर ली. शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम हीबा शाह है. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया.

शादी के एक साल बाद ही मनारा और नसीर में अनबन शुरू हो गई और वे अलग रहने लगे. इसी बीच नसीरुद्दीन की मुलाकात रत्ना पाठक से हो गई. उन्होंने मनारा से तलाक ले लिया और फिर रत्ना से शादी कर ली. रत्ना से शादी के कुछ समय बाद ही नसीरुद्दीन की पहली पत्नी का देहांत हो गया.

बता दें कि नसीर की असली पहचान समानांतर सिनेमा था. सिनेमा की वो धारा जिसमें एक स्टार के लिए कम और एक्टर के लिए गुंजाइश ज्यादा होती है ‘निशान्त’ जैसी सेंसेटिव फ़िल्म से अभिनय का सफर शुरू करने वाले नसीर ने ‘आक्रोश’, ‘स्पर्श’, ‘मिर्च मसाला’, ‘भवनी भवाई’, ‘अर्धसत्य’, ‘मंडी’ और ‘चक्र’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय की नई मिसाल पेश कर दी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.