
Aditya Dwivedi
Senior Correspondent at India.com. Alumni of Indian Institute of Mass Communication, New Delhi. Love to follow Politics, Sports and Culture. ... और पढ़ें
‘मैं वो हूँ जो बस और ट्रेन में चढ़ने से डरता है। मैं वो हूँ जो काम पर जाता है तो उसकी बीवी को लगता है जंग पर जा रहा है, पता नहीं लौटेगा या नहीं। भीड़ तो देखी होगी न आपने। भीड़ में कोई भी एक शक्ल चुन लीजिए… मैं वो हूँ। आई एम जस्ट ए स्टुपिड कॉमन मैन।‘
इन डॉयलाग को पढ़कर कुछ याद आया। जी हाँ… आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। ये ‘अ वेडनसडे’ फिल्म का नसीरुद्दीन शाह का वह सीन है जो शायद ही किसी के ज़ेहन से उतरा होगा। एक कॉमन ‘अनकॉमन मैन’ नसीरुद्दीन शाह का आज जन्मदिन है। उनके लाखों चाहने वालों की तरफ से हम उनको जन्मदिन की दिली मुबारकबाद देते हैं। साथ ही उनके फैंन्स के लिए लेकर आए हैं उनकी कैरियर की चुनिंदा फिल्मों से बेस्ट पाँच सीन। जिन्हें देखकर आप भी इस ‘अनकॉमन मैन’ के अभिनय के दीवाने हो जाएँगें… (यह भी पढ़ेंः दबंग 3 में सलमान खान की ‘रज्जो’ सोनाक्षी सिन्हा नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस बनेंगी)
सीन-1
फिल्म- खुदा के लिए
यह एक पाकिस्तानी फिल्म है। इसमें नसीरुद्दीन शाह का छोटा लेकिन बहुत प्रभावी रोल है। इसमें नसीरुद्दीन शाह एक धर्मगुरू का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म के एक सीन में नसीरुद्दीन शाह की तकरीर से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आप भी देखिए…
सीन-2
फिल्मः ए वेडनेसडे
एक नए कांसेप्ट के साथ यह बेहद रोचक और कसी हुई फिल्म है। जिसे नीरज कुमार ने निर्देशित किया। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के कॉमन मैन के रोल को इस तरह जीवंत किया कि वो बरसों तक याद किया जाएगा। इस फिल्म का ये सीन देखिए…
सीन-3
फिल्मः जाने भी दो यारों
नसीरुद्दीन शाह के कैरियर के शुरुआती दिनों की यह फिल्म है। इस फिल्म ने हँसा-हँसा के लोट-पोट किया। साथ ही बॉलीवुड को एक नायाब कलाकार दिया। नसीरुद्दीन शाह ने कैरियर की शुरुआत में कला फिल्मों की ओर ज्यादा ध्यान दिया। लेकिन यह कॉमेडी फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। देखिए इस फिल्म का ये बेहद उम्दा सीन…
सीन-4
फिल्मः मिर्ज़ा गालिब
आप आँख बंद करके उर्दू शायरी के शीर्ष मिर्ज़ा गालिब की सूरत बनाइए। आप गौर करेंगे तो आप की आँखों के सामने नसीरुद्दीन शाह का चेहरा उभर कर आएगा। नसीर साहब ने मिर्ज़ा ग़ालिब के अमर किरदार को और पुख्ता करने का काम किया है। देखिए इस फिल्म का ये बेहतरीन सीन…
सीन 5-
फिल्मः सरफरोश
आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके डॉयलाग और मौसिकी को खास तौर पर याद किया जाएगा। इस फिल्म का यह सीन दर्शकों के ज़ेहन में घर कर गया। आप भी देखिए…
यह भी पढ़ेंः जन्मदिन विशेषः अाज भी विलेन नाम सुनकर अमरीश पुरी जैसा चेहरा उभर आता है
नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों की तरफ से ये हमारी छोटी सी भेंट थी। हम नसीरुद्दीन साहब के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
* ये बेस्ट पाँच सीन लेखक की पसंद के हैं। नसीरुद्दीन शाह के विराट फिल्मी कैरियर में आपकी पसंद के बेस्ट पाँच सीन कुछ और हो सकते हैं। कौन सा सीन है आपका फेवरेट? हमें बताइएगा जरूर…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.