By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Naseeruddin Shah Birthday Special Know Actor Love Story And Amazing Life Journey
नसीरुद्दीन शाह जन्मदिन: 19 साल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बनाया था अपना हमसफर, ऐसी रही है जिंदगी
Happy Birthday Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है, उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए' थी.
Happy Birthday Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह सिनेमा जगत के उन सितारों में से एक हैं, जिनकी चमक समय के साथ लगातार बढ़ती ही गई. उनका थियेटर से लेकर फिल्मों तक का सफर लाजवाब रहा है. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार नसीरुद्दीन शाह गुरुवार को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. नसीरुद्दीन शाह का जन्म आज ही के दिन (20 जुलाई) 1950 में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में हुआ था. नसीरुद्दीन शाह ने कड़े संघर्ष से अपनी वो पहचान बनाई है कि उनका नाम आज बेहद अदब के साथ लिया जाता है. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया
बॉलीवुड के मशहूर नायक नसीरुद्दीन शाह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं. इनके पिता आर्मी अफसर थे जबकि मां गृहिणी थीं. नसीर की शुरुआती पढ़ाई सेंट ऐंसेल्म स्कूल अजमेर और सेंट जॉजेफ कॉलेज, नैनीताल से हुई. नैनीताल के बाद उन्होंने कला में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद वे दिल्ली आ गए और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया. नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म ‘निशांत’ से की थी. इस फिल्म में उनका रोल बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे.
पढ़ाई से बचने के लिए बने एक्टर
नसीरुद्दीन फिल्मों का शौक तो रखते ही थे लेकिन फिल्मों में आने की उनकी एक वजह ये भी थी कि वो पढ़ाई से बचना चाहते थेय एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि, ‘मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर था, बात बात पर शिक्षकों से थप्पड़ खाता थाय उस वक्त मैंने सोचा कि फिल्मों में करियर बनाना चाहिएय पढ़ाई से बचने का ये एकमात्र रास्ता है’य उस वक्त वो महज 11-12 साल के थे, जब उनकी पढ़ाई पूरी हो गई और पिता ने पूछा आगे क्या करना है तब उन्होंने कहा कि मुझे एक्टिंग में ही करियर बनाना है.
19 साल की उम्र में रचाई पहली शादी
नसीरुद्दीन ने मात्र 19 वर्ष की आयु में शादी कर ली थी. उन्होंने एक पाकिस्तानी युवती परवीन से शादी की, जो उस वक्त 34 साल की थीं और उनके साथ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं. शादी के मात्र 10 महीने बाद ही उनकी पत्नी ने एक बेटी हिबा को जन्म दिया, लेकिन यह शादी ज्यादा चल नहीं पाई और परवीन बेटी के साथ भारत छोड़कर चलीं गयीं.
रत्नी पाठक से की दूसरी शादी
रत्ना और नसीर की पहली मुलाकात 1975 में हुई थी, दोनों पहली बार एक प्ले के लिए मिले थे. इस प्ले का नाम था ‘संभोग से संन्यास तक’ जिसका निर्देशन सत्यदेव दुबे कर रहे थे. हालांकि दोनों के लिए मिलते ही प्यार कर लेना और फिर शादी के बंधन में बंध जाना आसान नहीं था. नसीरुद्दीन ने मनारा को तलाक नहीं दिया था और वो रत्ना संग लिव इन में रहने लगे थे. मनारा से तलाक के बाद उन्होंने रत्ना पाठक के साथ शादी कर ली थी. नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं. वहीं नसीर और मनारा की बेटी हीबा भी उनके साथ ही रहती है.
Also Read:
-
दुनिया का इकलौता देश जहां पानी से सस्ती है बीयर, होटलों में मुफ्त में मिलती है केन- वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!
-
दुनिया का इकलौता देश जहां पानी से सस्ती है बीयर, होटलों में मुफ्त में मिलती है केन- वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!
-
क्या मुस्लिमों को नमाज नहीं पढ़ने पर मिलती है सजा? इस देश में तो हो जाती है जेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें