By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Naseeruddin Shah Says Hed Like To See Modi In A Skullcap Compares Him To Owl
Naseeruddin Shah ने कहा 'पीएम मोदी मुस्लिम टोपी पहन लेते तो', चुनावी नतीजों के बाद ली राहत की सांस
Naseeruddin Shah on Narendra Modi: नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि पीएम मोदी को कम सीटें मिलने से वो खुश हैं.
Naseeruddin Shah on Narendra Modi: वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाकी वाले अंदाज से फैंस को हर बार हैरान कर जाते हैं और इस बार उन्होंने पीएम मोदी पर जो कुछ कहा है वो हैरान करने वाला है. नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी की जीत और उन्हें बहुमत ना पाने पर खुशी जताई है. ऐसे में नसीरुद्दीन ने हाल ही पत्रकार करण थापर को दिए इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव 2024, पीएम मोदी और मुसलमानों के प्रति उनकी सोच को लेकर बातचीत की है और जो कहा है वो हर किसी को हैरान कर दिया है. 73 साल के एक्टर ने कहा कि वह किसी दिन प्रधानमंत्री मोदी को टोपी पहने देखना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा है.
मौलवियों द्वारा दी गई टोपी नहीं पहनी- नसीरुद्दीन
नसीरुद्दीन ने हाल ही पत्रकार करण थापर को दिए इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव 2024, पीएम मोदी और मुसलमानों के प्रति उनकी सोच को लेकर बातचीत की और उन्होंने जो कुछ कहा है वो बेहद हैरान करने वाला है. एक्टर ने पीएम को लेकर कहा कि ‘मोदी ने मौलवियों द्वारा दी गई टोपी नहीं पहनी थी इस बात को भुला पाना मुश्किल है. इंटरव्यू के दौरान उनसे भाजपा को बहुमत नहीं मिलने पर पहले रिएक्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो मुझे चैन मिला, फिर मैंने खुद से कहा कि यह हारने वालों और जीतनेवालों के लिए आत्मनिरीक्षण करने का वक्त है.
‘मोदी पिछले कई सालों से कम समझदारी वाली बातें कर रहे हैं’
इसके आगे नसीरुद्दीन ने कहा कि मोदी कई तरह की टोपियां पहनने के शौकीन लगते हैं. मैं उन्हें जालीवाली टोपी में देखना चाहता हूं. मोदी इतने ज्यादा ईगो वाले हैं कि वे कभी स्वीकार नहीं करते हैं, अगर गलती की तो उन्हें यह दिखाना होगा कि मुस्लिम भी इस देश के नागरिक हैं और वे उनसे नफरत नहीं करते हैं. इसके साथ ही नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘मोदी पिछले कई सालों से कम समझदारी वाली बातें कर रहे हैं. अगर प्रधानमंत्री मानते हैं कि उन्हें भगवान ने भेजा है या वह खुद भगवान हैं, तो इससे सभी को डर जाना चाहिए.’
पीएम मोदी को अब सत्ता साझा करनी पड़ेगी
नसीरुद्दीन यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मोदी पिछले कई सालों से बहुत कम समझदारी वाली बात कर रहे हैं. अगर पीएम मानते हैं उन्हें भगवान ने भेजा है तो इससे सभी को डर जाना चाहिए. पीएम ने यह मान लिया है कि वे लाइफ टाइम पीएम बने रहेंगे लेकिन अब उन्हें सत्ता साझा करनी पड़ेगी. यह उनके लिए बहुत ही कड़वा अनुभव होगा. अभिनेता ने कहा कि यह भी समस्या है कि नरेंद्र मोदी हर बात को पर्सनली ले लेते हैं. उनके ‘साइकोपैथ’ फैंस भी ऐसे ही हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें