By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Naseeruddin Shah Says Muslim Hating Has Become Fashionable Also Hit On Pm Modi
'देश में मुस्लिमों से नफरत करना फैशन बन गया है...' नसीरुद्दीन शाह को आया गुस्सा
Naseeruddin Shah On Hating Muslims: नसीरुद्दीन शाह ने क इंटरव्यू में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुसलमानों से नफरत करने का फैशन बन गया है.
Naseeruddin Shah On Hating Muslims: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर से धर्म को लेकर बयान दिया है और वो बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो एक्टिंग से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं.इस बार वो ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इसके साथ ही वो मुसलमानों को लेकर देश में बन रहे नए नजरिए पर भी बड़ी बात कही है। नसीरुद्दीन शाह ने जो कहा है, उसने फिर से हल्ला काट दिया है. अपने बयान में एक्टर ने मोदी सरकार को भी लपेट लिया और कहा कि सत्ताधारी पक्ष कला के जरिए एक ‘छुपा हुआ एजेंडा’ चला रहा है.
मुसलमानों से नफरत करना फैशन बन गया है
नसीरुद्दीन शाह indianexpress.com को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ‘कुछ फिल्मों और शो का दुष्प्रचार के रूप में यूज किया जा रहा है. साथ ही इनका इस्तेमाल चुनाव में वोट पाने के लिए लिए भी हो रहा है. ये सत्ताधारी दल ने बहुत चतुराई से इनका यूज कर रही हैं.यही वजह है कि आजकल पढ़े-लिखे लोगों का भी मुसलमानों से नफरत करना फैशन बन गया है’
राजनीतिक पार्टियां धर्म का यूज करती हैं
नसीरुद्दीन ने आगे ये भी कहा कि, ‘चुनाव आयोग भी ऐसी चीजों पर चुप्पी साधे रखता है. जब राजनीतिक पार्टियां धर्म का यूज चुनावों के लिए करती हैं तो चुनाव आयोग मूक बना रहता है. वहीं अगर किसी मुस्लिम लीडर ने अगर अल्लाह हू अकबर कहकर वोट मांग लिया होता तो अब तक बड़ा बवाल खड़ा हो जाता. नसीरुद्दीन यही नहीं रूके वो आगे बात करते हुए पीएम पर निशाना साधते हैं और कहते हैं कि, ‘हमारे प्रधानमंत्री भी आजकल इन सब चीजों का यूज करते हैं लेकिन फिर भी हार जाते हैं. इसलिए मुझे ये उम्मीद है कि ये खत्म हो जाएगा’.
एक धर्म विशेष के खिलाफ प्रोपेगेंडा है
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा कि चल रही फिल्मों में वही दिखाया जा रहा है जो आजकल समाज में हो रहा है और ये सब इस्लामोफोबिया. उन्होंने कहा, ‘बेशक, यह चिंताजनक समय है. इस समय एक धर्म विशेष के खिलाफ देश में प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है. फिल्म में वही दिख रहा है जो हमारे आसपास हो रहा है.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें