Om Puri : शाकाहारी ओम पुरी को नसीरुद्दीन शाह ने खाना सिखा दिया था नॉनवेज, चाय के गिलास धोने वाला बच्चा कैसे बना एक्टर?

नसीरुद्दीन शाह की दोस्ती में शाकाहारी से मांसाहारी बन गए थे ओम पुरी को किसने बनाया मांसाहारी

Published date india.com Updated: October 18, 2023 12:10 PM IST
Om Puri : शाकाहारी ओम पुरी को नसीरुद्दीन शाह ने खाना सिखा दिया था नॉनवेज, चाय के गिलास धोने वाला बच्चा कैसे बना एक्टर?

Om Puri Birth Anniversary : जब-जब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स को याद किया जाएगा, उस दौरान महान नायक ओम पुरी का नाम जरूर लिया जाएगा. बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर रहे ओम पुरी (Om Puri) का जन्म आज ही के दिन 18 अक्टूबर, 1950 को पंजाब के अंबाला शहर में हुआ था. विलेन का किरदार हो या कॉमेडी करनी हो, ऐसा कोई भी रोल नहीं था जिसे ओम पुरी ने बखूबी निभाया न हो. अपनी फिल्मों से अमर हो चुके ओम पुरी (Om Puri Death) ने 6 जनवरी, 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. ओम पुरी की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी पर आज हम दिवंगत एक्टर की लाइफ से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना हो.

ओम पुरी की पहली फिल्म

भारतीय सिनेमा के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ कहे जाने वाले ओम पुरी ने तीन दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. ओम पुरी का निधन बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा झटका था, क्योंकि उनके जैसा एक्टर कभी-कभी ही जन्म लेता है. उन्होंने सिर्फ भारत के भीतर ही नहीं थी, बल्कि कई ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी एक्टिंग की थी. ओम पुरी ने अपने फिल्मी करियर (Om Puri Film Career) की शुरुआत मराठी फिल्म ‘घासीराम कोटवाल’ से की, जो इसी नाम के एक मराठी नाटक पर आधारित थी. फिल्म का निर्देशन के.हरिहरन ने किया था. ओम पुरी ने एक कन्नड़ फिल्म ‘ए.के.’ में भी एक्टिंग किया. इसके अलावा ’47’ और कुछ पंजाबी फिल्में भी की हैं.

नसीरुद्दीन ने बना दिया नॉनवेज

बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बनाने और हिंदी सिनेमा में कुछ सबसे महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने वाले ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) बहुत अच्छे दोस्त थे. दोनों को खाना बहुत पसंद था, ब्रेन करी जैसी डिश उनकी फेवरेट थी. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओम पुरी ने कहा, ‘वह नसीर ही थे जिन्होंने मुझे मांसाहारी बना दिया.’ नसीर और ओम पुरी (Om Puri And Naseeruddin Shah) नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में क्लासमेट थे और 40 से अधिक वर्षों से दोस्त थे. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि जब ओम पुरी एनएसडी में शामिल हुए तो वे शाकाहारी थे. दोनों ने ‘आक्रोश’, ‘द्रोह काल’, ‘स्पर्श’, ‘जाने भी दो यारो’, ‘अर्ध सत्य’, ‘पार’, ‘मंडी’ और ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में साथ काम किया.

TV से हॉलीवुड तक का सफर

एक बार अनुपम खेर के शो में ओम पुरी ने अपनी लाइफ के बारे में खुलासा किया था और बताया था कि कैसे सड़क के किनारे चाय के गिलास धोने वाला एक छह साल का बच्चा ओम पुरी बन गया. दिग्गज एक्टर ने कई हिंदी धारावाहिकों में भी काम किया था, जिससे वह टीवी पर एक लोकप्रिय नाम बन गए. एक्टर ने डरावनी टीवी सीरीज आहट में भी कुछ एपिसोड में एक्टिंग किया है, जबकि उन्होंने एक टीवी शो को होस्ट भी किया है. 1990 के दशक के मध्य में, ओम पुरी कई ब्रिटिश फिल्मों जैसे ‘माई सन द फैनेटिक’, ‘ईस्ट इज ईस्ट’ और ‘द पैरोल ऑफिसर’ में काम कर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले गए. ओम पुरी (Om Puri Hollywood Movie) पैट्रिक स्वेज के साथ ‘सिटी ऑफ जॉय’, जैक निकोलसन के साथ ‘वुल्फ’ और वैल किल्मर के साथ ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’ सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.