नवाजुद्दीन ने शेयर की ये खास तस्वीर, 'कैप्शन' से मची सोशल मीडिया में सनसनी

किसी ने सच ही कहा है इस मायानगरी में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता.

Published date india.com Updated: July 18, 2018 7:47 PM IST
नवाजुद्दीन ने शेयर की ये खास तस्वीर, 'कैप्शन' से मची सोशल मीडिया में सनसनी

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी उम्दा एक्टिंग को लेकर हमेशा से सबके दिलों पर राज करते आए हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी पहली इंडियन ओरिजनल सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ रिलीज हुई. इस सीरिज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और हमेशा की तरह नवाजुद्दीन के काम की जमकर तारीफ हो रही है. अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी की इस सीरीज में नवाज एक गैंगस्टर गणेश एकनाथ गायतोंडे के किरदार में नजर आ रहे हैं.

इस सीरीज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा कर रखा है, लेकिन इन सब से दूर नवाजुद्दीन काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को एक विदेशी लड़की के साथ अपना फोटो शेयर किया और इस फोटो के कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है. उन्होंने लिखा,‘ये लड़की मेरे रोम-रोम में है.’ इस कैप्शन को पढ़ने के बाद सभी इस सोच में है कि आखिर वह कहना क्या चाह रहे हैं! इस लड़की की पहचान के बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है. हो सकते है ये नवाज के साथ उनकी अगली फिल्म मेंनजर आएं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें कि पिछले दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपनी वाइफ से मनमुटाव की खबरें भी सामने आई हैं. ऐसे में इस तस्वीर के जरिए नवाज क्या कहना चाह रहे हैं, यह तो वह ही बता सकते लेकिन नवाजुद्दीन का यह रोमांटिक अंदाज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. किसी ने सच ही कहा है इस मायानगरी में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.