2022 में आई संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की थ्रिलर फिल्म ‘वधा’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसकी कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा. अब इसका दूसरा भाग आ रहा है, जिसकी घोषणा निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग ने की है. सीक्वल की घोषणा होते ही संजय मिश्रा और नीना गुप्ता प्रयागराज पहुंचे. महाकुंभ में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी और लिया आशीर्वाद. साथ में जसपाल सिंह संधू और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग भी थे. नीना गुप्ता ने इस दौरान सलवार सूट पहना था तो वहीं संजय मिश्रा ने गले में रुद्राक्ष की माला लटकाई थी और धोती पहनी थी. दोनों की सादगी देख फैंस भी उनसे दूर हो गए.
संगम घाट पर स्नान और फिर पूजा
फिल्म की सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए फिल्म की टीम ने संगम घाट पर पवित्र स्नान किया और अक्षय वट मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. इस आध्यात्मिक यात्रा ने न केवल फिल्म से जुड़ी टीम को आस्था से जोड़ा, बल्कि वध 2 की जड़ें भी गहरे आध्यात्मिक आधार से जुड़ गईं.

संजय मिश्रा बने यूपी पुलिस के साइबर बाबा!
इस बार कुंभ में यूपी पुलिस के साइबर बाबा बने संजय मिश्रा हाल ही में अपनी टीम के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे. इनका मकसद साफ है- भक्तों को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना. यह उनके लिए महज़ एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि एक नई शुरुआत थी.
कहां हो रही है ‘वध 2’ की शूटिंग?
‘वध 2’ की बात करें तो इस बार भी कहानी में रोमांच बरकरार रहेगा. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं. इसका निर्देशन जसपाल सिंह संधू करेंगे. इस फिल्म में भी पहले पार्ट की तरह कहानी और एक्टिंग को और भी दमदार बनाने की कोशिश की जाएगी. फिल्म की शूटिंग फिलहाल भोपाल, मुंबई और मनाली में चल रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.