By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Neetu Kapoor And Son Ranbir Kapoor See In Prayer Meeting Of Late Actor Rishi Kapoor
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के घर पर आयोजित हुआ प्रार्थना सभा, भावुक दिखे पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर
रणबीर माथे पर लाल रंग का तिलक और केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं.
मुंबई: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के लिए रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. अभिनेता का इस सप्ताह ल्यूकेमिया से जूझने के बाद निधन हो गया था. दिवंगत दिग्गज अभिनेता के मुंबई स्थित आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. रणबीर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले प्रार्थना सभा की यह तस्वीर शेयर किया था. यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता की तस्वीर के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं. रणबीर माथे पर लाल रंग का तिलक और केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, जो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए समय पर मुंबई नहीं जा सकीं थी, वह शनिवार की रात को शहर पहुंचीं. उन्होंने सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई तक के सफर को पूरा किया.
बता दें कि इससे पहले नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति और अभिनेता ऋषि कपूर के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा था. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह स्कॉच व्हिस्की की एक ग्लास पकड़े नजर आ रहे हैं. तस्वीर के कैप्शन में नीतू ने लिखा है, “हमारी कहानी का अंत.” उनकी पोस्ट पर अनुपम खेर ने कमेंट किया है, “कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होती.”
Also Read:
-
अब खुली पोल, जानें एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं रणबीर और रणवीर! इमरान खान ने किया हैरान करने वाला दावा
-
जब नीतू कपूर ने अपने पति की शराब पीने की आदत के बारे में बताया, ऋषि नशे में धुत होकर सब कुछ तोड़ देते थे....Ranbir की होती थी ऐसी हालत
-
कृष लुक में सलमान तो गजनी बने रणबीर, शाहरुख को देख हिल ही जाएंगे | सबको देखिए
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें