Ranbir Kapoor And Alia Bhatt: आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं और जहां एक तरफ उनके पति रणबीर कपूर उनकी जमकर केयर कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ आलिया की सास नीतू कपूर भी बहू के स्वास्थ का खास ख्याल रख रही हैं. ऐसे में हाल ही में रणबीर अपनी मां नीतू और पत्नी आलिया के साथ एक साथ डिनर पर गए थे. दरअसल पिछले दिनों आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर डिनर के लिए बांद्रा के एक शानदार रेस्ट्रॉन्ट में पहुंचे. इस रेस्ट्रॉन्ट से निकलते समय बाहर पापाराजियों के कैमरे मौजूद थे जिसमें एक बड़ा ही केयरिंग मोमेंट कैप्चर हो गया है और फैंस को ये खुब भा रहा है.
बीते बुधवार को रणबीर और आलिया नीतू कपूर के साथ डिनर पर गए थे. रेस्टोरेंट से लोटते समय रणबीर अपनी मां का हाथ पकड़े नजर आए, लेकिन जब आलिया सीढ़ियों से नीचे उतरने लगीं तो नीतू कपूर ने रणबीर से कहा ‘पकड़ो उसे’. यह सुनते ही आलिया ने हंसकर कहा ‘मैं ठीक हूं’. इस दौरान नीतू जहां व्हाइट आउटफिट में नजर आईं, तो रणबीर आलिया ब्लैक में ट्विनिंग करते दिखें. सोशल मीडिया पर नीतू कपूर के इस क्यूट केयरिंग नेचर को लोग पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस नीतू के इस जेश्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बेस्ट कह रहे हैं. वीडियो पर जहां कुछ लोग ये कह रहे हैं कि नीतू कपूर काफी पजेसिव हैं और जब रणबीर आलिया का हाथ पकड़ना चाह रहे थे तब उन्हें पकड़ने नहीं दे रही थीं. इसपर कुछ लोगों ने जवाब दिया है और कहा है- जो लोग यहां बकवास कर रहे हैं, वो ठीक से देखें कि रणबीर उन्हें गाइड कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस ब्रेक के बाद जहां रणबीर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ और लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की तैयारी में जुटेंगे, तो आलिया ‘जी ले जरा’ पर काम शुरू करेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.