By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Netflix Is Interrupting The Indian Film Industry Madhuri Dixit
Netflix भारतीय फिल्म उद्योग को बाधित कर रहा है: माधुरी दीक्षित
माधुरी ने कहा- मेरा मानना है, स्टार हमेशा स्टार होते हैं लेकिन यह एक नया व बड़ा बदलाव है जहां आप व्यवस्था को बाधित करते हैं
सिंगापुर: नेटफ्लिक्स वेबसाईट अक्सर आलोचना की शिकार होती रही है. आलोचक नेटफ्लिक्स के इन्डियन कंटेंट को इसके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में मुख्यधारा के जैसे नहीं होने के कारण अकसर इसकी आलोचना करते हैं. मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का मानना है कि इसने (नेटफ्लिक्स) भारतीय फिल्म उद्योग को प्रभावित करने का काम किया है.
क्या फिर दिखेगा ‘हम आपके हैं कौन’ का जादू? माधुरी दीक्षित ने दिए संकेत
‘सी व्हाट नेक्सट’ एशिया समारोह के दौरान यहां एक पैनल चर्चा में माधुरी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि स्टार हमेशा स्टार होते हैं लेकिन यह एक नया और बड़ा बदलाव है जहां आप व्यवस्था को बाधित करते हैं और नेटफ्लिक्स यही कर रहा है.’’ 51 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि नेटफ्लिक्स अपने उपयोगकर्ताओं को घर बैठे विकल्प मुहैया करा रहा है. अभिनेत्री ने अपनी मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ और इस पर हॉलीवुड में बनी फिल्म नेमसेक का हवाला दिया. नेमसेक में जैक निकोलसन और मॉर्गन फ्रीमैन मुख्य भूमिका में थे.
♥️✨ pic.twitter.com/9MQh9PfdAS
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) November 9, 2018
उन्होंने कहा, ‘‘बात यह है कि लोग जब चाहें, जो चाहे वो चुन सकते हैं. मैने हाल में ‘बकेट लिस्ट’ की और जब मैने इसे टाइप किया तो उसने मुझे जैक निकोलसन और फ्रीमैन की “बकेट लिस्ट” का विकल्प प्रस्तुत किया. तो आपके पास विकल्प, शैलियों और जो भी आपको पसंद है, यहां तक कि सुझाव भी उपस्थित हैं. यह एक विघटनकारी है. मुझे लगता है कि यह लंबा चलेगा. सिनेमा हमेशा वहां रहेगा लेकिन नेटफ्लिक्स आपको स्वतंत्रता देता है कि आप जो चाहें बना सकते हैं.’’ माधुरी जल्द ही मराठी में निर्मित अपनी ‘15 अगस्त’ नामक फिल्म से नेटफ्लिक्स के साथ पर्दापण करेंगी. व्यंग्यात्मक फिल्म में मुंबई के एक चॉल की कहानी है जो मध्य वर्गीय भारतीय के संघर्ष पर आधारित है. (इनपुट एजेंसी)
#MeToo में फंसे नवाजुद्दीन सिद्दिकी, पूर्व मिस इंडिया ने कहा- नाश्ते पर बुलाया तो…
Also Read:
-
OTT Releases Next Week: अगले हफ्ते सस्पेंस-थ्रिलर का लगेगा तड़का, Netflix-Prime-Hotstar पर रिलीज़ होंगी ये फिल्में-सीरीज़
-
Crime-Mystery Lovers Alert! अपने सारे ट्रिप कर दें कैंसिल! फरवरी के तीसरे हफ्ते OTT पर आएगा फुल थ्रिल डोज़
-
Crime-Mystery Lovers Alert! अपने सारे ट्रिप कर दें कैंसिल! फरवरी के तीसरे हफ्ते OTT पर आएगा फुल थ्रिल डोज़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें