By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- New Zealand Police Dances On Kala Chasma Song Madhuri Dixit Nene Shares The Viral Video And Said This
'काला चश्मा' पर इस देश की पुलिस ने लगाए ठुमके तो माधुरी दीक्षित ने कहा- VIDEO देखकर...
Madhuri Dixit Nene Twitter: इस खास मौके पर वहां की पुलिस ने भारतीय गानों पर जमकर डांस किया.
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर की, जहां दिवाली के अवसर पर न्यूजीलैंड पुलिस के अधिकारी सॉन्ग ‘काला चश्मा’ पर डॉन्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं. माधुरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वायरल वीडियो को शेयर किया. वीडियो में, कीवी पुलिस बल के पुरुष और महिला अधिकारियों को कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 2016 रिलीज फिल्म बार-बार देखो के गाने पर पैर हिलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो मूल रूप से वेलिंगटन इंडियन एसोसिएशन द्वारा शेयर किया गया था.
माधुरी ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “इस वीडियो को देखकर मेरे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आई है. डॉन्स, आर्ट और कल्चर लोगों को इतने शानदार तरीके से एकजुट करता है.” दरअसल न्यूजीलैंड के वेलिंगटन परिषद में इस बार भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और इस खास मौके पर वहां की पुलिस ने भारतीय गानों पर जमकर डांस किया.
This video brought a big smile to my face 😇 Dance, art & culture brings people together in such a wonderful way. https://t.co/0CN5d85OAI
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) November 21, 2020
बॉलीवुड के गानों पर न्यूजीलैंड पुलिस जमकर थिरक रही है और लोग देखकर उसका वीडियो बना रहे हैं. उनके डांस के वीडियो को न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें